फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now you can apply for passport from post office

अब डाकघर से भी किया जा सकता है पासपोर्ट के लिए आवेदन

Fri, 30 Jul 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Now you can apply for passport from post office
झांसी। भारतीय डाक विभाग द्वारा मंडल के 29 डाकघरों में नई सेवा की शुरूआत की गई है। पासपोर्ट के आवेदन लिए नजदीकी डाकघर स्थित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) से आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए आवेदक को सौ रुपये अतिरिक्त शुल्क अदा करना होगा।
विज्ञापन

अब तक लोगों को पासपोर्ट आवेदन के लिए पासपोर्ट ऑफिस जाना पड़ता था। मगर अब नजदीकी डाकघर से भी पासपोर्ट के लिए आवेदन किया जा सकेगा। विभाग द्वारा मंडल के झांसी प्रधान डाकघर, उरई प्रधान डाकघर, ललितपुर प्रधान डाकघर, उरई कचहरी, उरई शहर, कोंच, चिरगांव, मऊरानीपुर, बबीना, जालौन, मोंठ, झांसी सिटी पोस्ट ऑफिस, सीपरी बाजार, कचहरी पोस्ट ऑफिस, बड़ागांव, बरुआसागर, मदारीपुर, गरौठा, रानीपुर, समथर, गुरसराय, तालबेहट, बांसी, बानपुर, बंगरा, पारीछा पोस्ट ऑफिस व सिद्दीसागर पोस्ट ऑफिस स्थित कॉमन सर्विस सेंटर पर पंजीकरण की सुविधा शुरू की गई है। आवेदन के समय सौ रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। प्रवर डाक अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि पासपोर्ट के आवेदन के लिए मंडल के 29 डाकघरों में सुविधा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed