फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now the ticket of the waiting passenger will be confirmed in the moving train

अब चलती ट्रेन में भी कंफर्म होगा वेटिंग यात्री का टिकट

Thu, 09 Jun 2022 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Now the ticket of the waiting passenger will be confirmed in the moving train
झांसी। अब चलती ट्रेन में भी वेटिंग टिकट वाले यात्रियों के टिकट कंफर्म हो सकेंगे। मंडल के सभी टीटीई को हैंड होल्डिंग डिवाइस के जरिए रियल टाइम में आरक्षित सीट के खाली होने की सूचना अपटेड करनी होगी। इसकी मदद से खुद-ब खुद वेटिंग टिकट वाले यात्री की सीट कंफर्म हो जाएगी। इसका मेसेज भी यात्री के मोबाइल पर आ जाएगा।
विज्ञापन

मौजूदा व्यवस्था में गाड़ी छूटने से करीब आधे घंटे पहले चार्ट बन जाता है। इसके बाद चलती ट्रेन पर अगर सीट खाली रहती है तब टीटीई मैनुअल तरीके से इसे पहले आरएसी और उसके बाद वेटिंग यात्रियों को जगह देता है लेकिन, मैनुअल होने की वजह से अधिकांश मामलों में टीटीई की मनमर्जी चलती है। कई दफा वह खाली सीट उनके वास्तविक दावेदार के बजाए अपनी मर्जी से किसी दूसरे यात्री को थमा देते हैं। रोजाना रेल अफसरों के पास इस तरह की तमाम शिकायतें पहुंचती हैं।
विज्ञापन

इसे देखते हुए रेलवे बोर्ड ने टीटीई को हैंड होल्डिंग डिवाइस देने के निर्देश दिए। अब यह डिवाइस मंडलवार सभी टीटीई को दी जा रही है। झांसी मंडल को भी 386 मशीनें दी गई हैं। इन मशीनों के माध्मय से अब टीटीई को ट्रेन में खाली सभी बर्थ का रियल टाइप अपडेट करना होगा। सीट के खाली होते ही यात्री के मोबाइल में उसकी कंफर्म सीट के होने का मेसेज पहुंच जाएगा। यात्री को अब टीटीई के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियोें को रियल टाइम अपटेड करने के लिए यह सुविधा आरंभ की जा रही है। मंडल में 386 मशीनें आ गई हैं। जल्द ही यह मशीनें सभी टीटीई को दे दी जाएगी।
-नवीन दीक्षित, वरिष्ठ मंडल प्रबंधक, झांसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed