फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now the dust Ctaangi girls Sohdon

अब शोहदों को धूल चटाएंगी बालिकाएं

Thu, 10 Sep 2015 01:00 AM IST
झांसी/ ब्यूरो
झांसी/ ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला के बेटी ही बचाएगी अभियान के तहत आयोजित पंद्रह दिवसीय ‘एडवांस कराटे ट्रेनिंग कैंप’ का बुधवार को समापन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षु बालिकाओं ने कैंप में प्राप्त किए आत्मरक्षा के हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डा. नीरज कुमार पांडेय ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई के साथ - साथ उनके शारीरिक सौष्ठव पर भी ध्यान देना चाहिए। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। इस दौरान डीआईओएस ने अमर उजाला के प्रयास की सराहना की तथा प्रशिक्षकों को भी साधुवाद दिया। विद्यालय के प्रबंधक गजानन खानवलकर ने कहा कि बालिकाएं मदद के लिए किसी के भरोसे न रहें, वह स्वयं आत्मरक्षा में सक्षम हों। कराटे प्रशिक्षण से बालिकाओं के आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी हुई है। विद्यालय में इस तरह की गतिविधियों को निरंतर जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

समारोह के दौरान बालिकाओं ने प्रशिक्षण में प्राप्त किए कराटे के हुनर का प्रदर्शन किया। किसी ने दुपट्टे को हथियार बनाकर शोहदे को सबक सिखाया, तो किसी ने अपनी कलाई से बदमाशों को मुंह तोड़ जवाब देने का तरीका बताया। कार्यक्रम में बालिकाओं को प्रशिक्षण देने वाले कराटे एक्सपर्ट मेवालाल राजपूत (चौथा दान ब्लैक बेल्ट) व उनकी टीम की विशेष शाहीन परवीन, पिंकी रायकवार, चंचल यादव, पूजा यादव व स्नेहलता को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि, इससे पूर्व बुंदेलखंड सेवा मंडल के महामंत्री नाथूराम मट्ठा, बाल मंदिर की प्रधानाचार्या ऊषा बुधौलिया व ओमप्रकाश कोहली ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर अमर उजाला के यूनिट हेड संजय पचौरी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की खेल शिक्षिका विद्या वोरवणकर ने किया। आभार प्रधानाचार्य अरविंद ओझा ने जताया।

सम्मानित हुईं श्रेष्ठ प्रशिक्षु
झांसी। अमर उजाला के बेटी ही बचाएगी अभियान के तहत आयोजित पंद्रह दिवसीय ‘एडवांस कराटे ट्रेनिंग कैंप’ में श्रेष्ठ प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. नीरज कुमार पांडेय ने छात्रा शिवानी रायकवार व आकांक्षा कुशवाहा को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
अब घबराहट नहीं होगी
झांसी। श्रेष्ठ प्रशिक्षण के लिए सम्मानित होने वाली कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा शिवानी रायकवार ने कहा कि पहले आत्मविश्वास का अभाव था, परंतु अब किसी भी तरह की विपरीत परिस्थिति से निपटने में घबराहट नहीं होगी। कैंप में प्राप्त हुई आत्म रक्षा की इस विधा को वह विद्यालय की अन्य बालिकाओं में भी बांटेंगी।


झांसी। ‘एडवांस कराटे ट्रेनिंग कैंप’ में श्रेष्ठ प्रशिक्षण के लिए सम्मानित होने वाली कक्षा पांचवीं की नन्हीं बालिका ने कहा कि अब बदमाशों की आंखों में आंखें डालकर सामना करने का साहस आ गया है। हर परिस्थिति से निपटने को आत्मविश्वास भी बढ़ा है। कराटे का अभ्यास वह आगे भी जारी रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed