फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now the doors of Gatimaan Express will open like Vande Bharat

Jhansi News: अब वंदेभारत की तरह खुलेंगे गतिमान एक्सप्रेस के दरवाजे

Wed, 17 Apr 2024 04:09 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 17 Apr 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Now the doors of Gatimaan Express will open like Vande Bharat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से हजरत निजामुद्दीन के बीच तेज रफ्तार से दौड़ने वाली गतिमान एक्सप्रेस को रेलवे अब हाईटेक बनाने जा रहा है। ट्रेन के डोर लॉकिंग सिस्टम को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके बाद ट्रेन के दरवाजे वंदेभारत एक्सप्रेस की तरह खुलेंगे और बंद होंगे।
पांच अप्रैल 2016 को रेलवे में आई देश की सबसे तेज गति से दौड़ने वाली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस शुरुआत में हजरत निजामुद्दीन से आगरा कैंट के बीच चली थी। इसके बाद एक अप्रैल 2018 को इसका विस्तार झांसी तक कर दिया गया। यात्रियों की पहली पसंद गतिमान एक्सप्रेस को रेलवे ने भी समय के साथ हाईटेक बनाने का काम किया है।
विज्ञापन

रेलवे ने अब गतिमान एक्सप्रेस में ऑटोमेटिक डोरलॉकिंग सिस्टम लगाया है। इसके बाद ट्रेन के चलने से 10 सेकेंड इसके सभी दरवाजे अपने आप बंद हो जाएंगे। एक बार ट्रेन आगे बढ़ने के बाद किसी भी सूरत में दरवाजे नहीं खोले जाएंगे। इस डोर लॉकिंग सिस्टम की कमान लोको पायलट को दी गई है। साथ ही इंजन से लेकर अंतिम कोच तक पूरी ट्रेन की बाहर से निगरानी करने के लिए भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिसकी स्क्रीन इंजन के कैब में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एआई बताएगा प्लेटफॉर्म किस ओर आएगा
गतिमान एक्सप्रेस के डोर लॉकिंग सिस्टम को वंदेभारत एक्सप्रेस की तर्ज पर विकसित किया गया है। जिस प्रकार वंदेभारत एक्सप्रेस में अगला स्टेशन आने की सूचना के साथ यह भी बताया जाता है कि दरवाजे किस ओर खुलेंगे। इसी तरह गतिमान एक्सप्रेस में भी यह व्यवस्था की गई है।
---------
चेन पुलिंग पर भी नहीं खुलेंगे दरवाजे
कई बार लोग परिजनों के छूट जाने या अन्य किसी कारण से ट्रेन में चेन पुलिंग कर देते हैं। ऐसा पहले गतिमान एक्सप्रेस में भी देखने को मिला। चेन पुलिंग के चलते कई बार ट्रेन लेट भी हुई। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। चेन पुलिंग करने पर भी दरवाजे नहीं खुलेंगे।

--
वर्जन
यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गतिमान एक्सप्रेस में ऑटोमेटिक डोर लॉकिंग सिस्टम लगाया गया है। अब ट्रेन के दरवाजे स्टेशन आने पर ही खुलेंगे। आपात स्थिति के लिए कोच में पैनिक बटन दिया गया है। इसे दबाकर यात्री लोको पायलट से मदद मांग सकते हैं।
- मनोज कुमार सिंह, मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed