फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now the district will have chemotherapy in hospital

अब जिला अस्पताल में भी होगी कीमोथेरेपी

Tue, 19 Apr 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Now the district will have chemotherapy in hospital
hospital, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। अब मरीजों को कीमोथेरेपी के लिए जनपद से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जिला अस्पताल में भी कैंसर पीड़ित कीमोथेरेपी करा सकेंगे। इसके लिए जिला अस्पताल में मरीजों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


झांसी व आसपास के जनपदों के कैंसर मरीजों को अभी ग्वालियर या दिल्ली जाकर कीमोथेरेपी करानी पड़ती है। इसके लिए उन्हें बहुत परेशानी होती है। एक बार कीमोथेरेपी कराने पर उन्हें कीमो किट की खरीद के अतिरिक्त इसे लगवाने में तीन से पांच हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं। किट लगवाने के खर्च के बोझ को खत्म करने के लिए सरकार अब सरकारी चिकित्सालयों में ही यह सुविधा उपलब्ध करवा रही है।
विज्ञापन


योजना के तहत उत्तर प्रदेश के दस जिले के चिकित्सकों को दिल्ली के टाटा कैंसर इंस्टीट्यूट में एक माह तक मेडिकल अंकोलॉजी में प्रशिक्षित किया गया। इसमें झांसी जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. डीएस गुप्ता भी शामिल हैं। डॉ. गुप्ता के मुताबिक अब जिला अस्पताल में कीमोथेरेपी कराने वाले मरीजों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। मरीज सीधे उनसे आकर मिल सकते हैं। मरीजों की नि:शुल्क कीमोथेरेपी की जाएगी। किट मरीज खरीदकर लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुफ्त दवाओं की भी योजना
झांसी। कीमोथेरेपी की मुफ्त सुविधा उपलब्ध कराने के बाद अब मरीजों को कैंसर की मुफ्त दवाएं देने की योजना अभी विचाराधीन है। संभावना है कि जल्द ही मरीजों को नि:शुल्क दवाओं का भी लाभ मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed