{"_id":"58b47e594f1c1b4459830c68","slug":"now-the-base-number-will-be-mandatory-for-b-ed-application","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बीएड आवेदन के लिए आधार नंबर होगा अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बीएड आवेदन के लिए आधार नंबर होगा अनिवार्य
Tue, 28 Feb 2017 01:00 AM IST
jhansi
jhansi
Updated Tue, 28 Feb 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
अब बीएड आवेदन के लिए आधार नंबर होगा अनिवार्य
- फोटो : demo
Link Copied
बीएड प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए इस वर्ष अभ्यर्थियों को अपना आधार कार्ड नंबर अनिवार्य रूप से देना होगा। पिछले साल की तरह इस साल भी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। वेबसाइट wwwupbed.nic.in और lkouniv.ac.in पर जाकर अभ्यर्थी 10 मार्च से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 25 मार्च होगी और लेट फीस के साथ 31 मार्च तक आवेदन किया जा सकेगा। लखनऊ विवि बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। आवेदन फॉर्म की फीस अभी तय नहीं की गई है। बीएड एडमिशन कोऑर्डिनेटर प्रो. नवीन खरे ने बताया कि शासन के साथ वार्ता के बाद आवेदन फॉर्म की फीस निर्धारित की जाएगी। तीन मई को पूरे प्रदेश में प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा और मई के आखिर में प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट निकाला जाएगा। जून में काउंसलिंग होगी। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार जून में ही प्रवेश प्रक्रिया संपन्न करा ली जाएगी। लखनऊ विवि को इस साल लगातार तीसरी बार बीएड की प्रवेश परीक्षा आयोजित कराने का मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।