फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now teacher pramosion base will be hard work

अब काम से होगी मास्साब की पदोन्नति

Wed, 20 Jan 2021 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Now teacher pramosion base will be hard work
झांसी। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की पदोन्नति अब काम के आधार पर होगी। महानिदेशक बेसिक शिक्षा ने शिक्षकों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षक पहले खुद अपना मूल्यांकन करेंगे। इसके बाद उच्चस्तरीय अधिकारी काम के आधार पर अंक देंगे। विभाग ने शिक्षकों को दिए जाने वाले अंकों के मानक भी तय कर दिए हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की पदोन्नति वरिष्ठता सूची और रिक्त पदों के आधार पर की जाती है। लेकिन, महानिदेशक बेसिक शिक्षा में इस बार पदोन्नति के लिए वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट की व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत अधिकारी शिक्षकों को उनके काम के आधार पर अंक देेंगे। आपरेशन कायाकल्प, दीक्षा पोर्टल का उपयोग, लर्निंग आउटक्र म की अंतिम परीक्षा में शिक्षक की ओर से पढ़ाए गए विषय में बच्चों का ग्रेड, छात्रों की ओर से पुस्तकालय का उपयोग समेत अन्य बिदुओं पर योगदान की समीक्षा होगी। इसके अलावा परीक्षा में छात्रों के आने वाले अंकों के आधार पर शिक्षकों को अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन

शिक्षक 15 अप्रैल तक मानव संपदा पोर्टल पर स्व मूल्यांकन रिपोर्ट भरेंगे। इसके बाद 15 मई तक एबीएसए और 31 मई तक बीएसए रिपोर्ट में अंक देकर शासन को रिपोर्ट भेजेंगे। बीएसए हरवंश कुमार के मुताबिक शिक्षकों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश मिले हैं। शिक्षक पूरे मनोयोग और जिम्मेदारी से शिक्षण कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
ऐसे मिलेंगे अंक
- विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक नियमित होने पर 10 अंक
- विद्यार्थियों द्वारा पुस्तकालयों के नियमित प्रयोग पर 10 अंक
- टीएलएम को शिक्षण कार्य में प्रयोग करने पर 10 अंक
- डिजिटल शिक्षा सामग्री के नियमित प्रयोग पर 10 अंक
- 60 से 80 फीसदी छात्र उपस्थिति पर पांच और 80 फीसदी से अधिक पर 10 अंक
- अवस्थापना सुविधाएं होने पर 10 अंक और नहीं होने पर शून्य
- स्कूल न आने वाले बच्चों के सर्वेक्षण और चिह्नित बच्चों के नामांकन पर 10 अंक
- रिजल्ट कार्ड का वितरण करने पर 10 अंक
- विद्यालय में शिक्षक की 60 से 80 फीसदी उपस्थिति पर पांच और 80 फीसदी से अधिक पर 10 अंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed