{"_id":"5fbc0fcf8ebc3e9bf96c6315","slug":"now-tea-rate-increase-jhansi-news-jhs1817632122","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चाय की प्याली में भी आया महंगाई का उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चाय की प्याली में भी आया महंगाई का उबाल
विज्ञापन
झांसी। कोरोना काल में सब्जी, तेल व खाद्य सामग्री के महंगा होने के बाद अब चाय की प्याली में भी उबाल आ गया है। चाय की पत्ती के दाम सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। चाय की पत्ती पर 100 से 150 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ है। जिसके चलते घरों के रसोई का बजट गड़बड़ा गया है।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए देशभर में 22 मार्च को लॉकडाउन किया गया था। लेकिन लॉकडाउन के बाद भी मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता रहा, जो अभी तक जारी है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए गर्म पानी के साथ ही लोगों ने चाय का सेवन भी खूब किया। जिसके चलते चाय की पत्ती की खपत काफी बढ़ गई। कंपनी के साथ ही थोक बाजारों में खुली बिकने वाली चाय की पत्ती में भी इजाफा हुआ है।
कारोबारियों के अनुसार अप्रैल व मई में करोना संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन और असम में अनियमित बरसात होने का सीधा असर चाय के उत्पादन पर पड़ा है। चाय की पैदावार कम होने के कारण चाय की कीमतों में बेतहाशा उछाल हुआ है। अगले कई महीनों तक दाम कम होने की संभावना नहीं है। बिसातखाना स्थित जनरल स्टोर संचालक अजहर ने बताया कि नामचीन कंपनियों के अलावा खुली चाय के दाम भी 100 से 150 रुपये तक बढ़े हैं। संवाद