फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now separate OPD for girls in medical college

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज में अब किशोरियों की अलग ओपीडी

Thu, 18 Jul 2024 05:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Now separate OPD for girls in medical college
- स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. शोभने ने बताया, बनाई अलग से स्पेशल क्लीनिक, एक अगस्त से शुरू हो जाएगी ओपीडी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 11 से 19 वर्ष तक की किशोरियों के लिए अलग से नई ओपीडी एक अगस्त से शुरू होने जा रही है। इनके लिए अलग से स्पेशल क्लीनिक भी बनाई जा रही है, जहां काउंसलिंग की जाएगी।
स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. हेमा जे. शोभने ने बताया कि सामान्य ओपीडी में 11 से 19 वर्ष तक की किशोरियां शर्म की वजह से अपनी पूरी समस्या नहीं बता पातीं। हार्मोन की वजह से शरीर में होने वाले बदलावों के बारे में उन्हें पता नहीं होता, इसलिए मन ही मन कई शंकाएं पैदा होने से परेशान रहती हैं। सावधानी नहीं बरतने अथवा स्वच्छता के अभाव में संक्रामक रोग हो जाते हैं और दिक्कतें बढ़ने लगती हैं। अक्सर बढ़ती उम्र में होने वाले बदलाव को लड़कियां स्वीकार नहीं कर पातीं, यह भी कई दिक्कतों की वजह है।
विज्ञापन



0- उपचार के साथ होगी काउंसलिंग
डॉ. शोभने ने बताया कि ओपीडी के साथ स्पेशल क्लीनिक भी शुरू होगी, जिसमें काउंसलिंग करके किशोरियों को जागरूक भी किया जाएगा। मासिक धर्म संबंधी विकार, यौन चिंता व अवसाद, पीसीओडी, यौन संक्रमण आदि रोगों को रोकने के बारे में जरूरी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



0- लेक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट भी एक अगस्त से होगी शुरू
फोटो....
झांसी। मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू (निक्कू) में भर्ती नवजातों को मां का दूध पिलाने में आ रही दिक्कत का समाधान भी एक अगस्त से हो जाएगा। बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओमशंकर चौरसिया ने बताया कि नजदीक में ही वातानुकूलित लेक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट बनकर तैयार है, जिसमें मां का दूध बोतल में सुरक्षित रखा जाएगा, जो भर्ती बच्चे को समय-समय पर पिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि एनआईसीयू के अंदर लोगों का आना-जाना प्रतिबंधित होता है, ताकि भर्ती रोगियों को संक्रमण न हो। अब यूनिट बनने से यह समस्या खत्म हो जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed