{"_id":"66c7d62fc090aaa30e04a754","slug":"now-registration-for-admission-in-ug-pg-decided-to-increase-by-four-days-jhansi-news-c-11-jhs1002-376107-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अब यूजी-पीजी में दाखिले के पंजीकरण चार दिन बढ़ना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अब यूजी-पीजी में दाखिले के पंजीकरण चार दिन बढ़ना तय
विज्ञापन
- कुलसचिव ने कहा शुक्रवार को लिया जाएगा फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पुलिस भर्ती परीक्षा की वजह से कई कॉलेजों में स्नातक-परास्नातक (पीजी) में दाखिले बंद रहेंगे। इसके चलते बुंदेलखंड विवि (बीयू) ने प्रवेश की अंतिम तिथि करीब चार दिन और बढ़ाने का फैसला लिया है। बीयू से संबद्ध कॉलेजों में दाखिला के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। विवि ने तय किया था कि विद्यार्थी 29 अगस्त तक पंजीकरण कराएंगे और 31 को दाखिला कंफर्म कराकर फीस जमा करेंगे मगर अब पंजीकरण की तिथि करीब चार दिन बढ़ाना तय है। इसकी वजह शुक्रवार, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को पुलिस भर्ती की प्रवेश परीक्षा होना है। यह परीक्षा कई कॉलेजों और विवि परिसर स्थित परीक्षा भवन में होगी। इसमें काफी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके चलते कई कॉलेजों ने तीन दिन तक प्रवेश की प्रक्रिया बंद कर दी है। इसके चलते बीयू प्रशासन ने पंजीकरण की अंतिम तिथि चार दिन तक आगे बढ़ाने का फैसला लिया है, हालांकि देर शाम तक इसकी अंतिम तिथि तय नहीं की गई।
::::
0- कैंपस में दाखिले की भी बढ़ेगी तिथि
कैंपस में दाखिले की अंतिम तिथि 25 अगस्त हैं, जिसका भी कम से कम दो सितंबर तक बढ़ाना तय है। इसकी वजह 5500 सीटें के सापेक्ष करीब 3500 सीटें ही भरना है। जानकारों का कहना है कि कैंपस में दाखिले के लिए पंजीकरण दो सितंबर तक बढ़ेंगे।
0-वर्जन
हां, पुलिस भर्ती की प्रवेश परीक्षा की वजह से कई कॉलेजों ने दाखिले बंद कर दिए हैं, इसलिए प्रवेश पंजीकरण की तिथि बढ़ाई जाएगी। कब तक तिथि बढ़ानी है, इसका फैसला शुक्रवार को लिया जाएगा।
विज्ञापन
विनय कुमार सिंह, कुलसचिव बुंदेलखंड विवि