फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now recovery of 10.27 crore will be done from 487 people

अब 487 व्यापारियों से होगी 10.27 करोड़ की वसूली

Wed, 22 Sep 2021 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Now recovery of 10.27 crore will be done from 487 people
झांसी। जलसंस्थान द्वारा जारी की गई 18.74 करोड़ रुपये की आरसी में से अब सिर्फ 10.27 करोड़ की वसूली की जाएगी और यह वसूली 487 लोगों से की जाएगी। बाकी आरसी को फिर से जारी किया जाएगा या नहीं इसको लेकर अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। यही नहीं, जो लोग आरसी से असंतुष्ट हैं, वह कलक्ट्रेट स्थित काउंटर पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

जलसंस्थान से 944 व्यापारियों को 18.74 करोड़ रुपये की आरसी जारी की गई थी। विभाग का तर्क था कि शासनादेश है कि किसी के प्रतिष्ठान से सौ मीटर की दूरी से पाइपलाइन निकली है तो उसे जलकर देना अनिवार्य है, भले ही कनेक्शन हो या नहीं। इसके विरोध में व्यापारी हाईकोर्ट गए, लेकिन याचिका खारिज हो गई थी। इसके बाद वसूली में तेजी आ गई थी। लेकिन, अचानक जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने इसकी समीक्षा की और 457 लोगों को आरसी से राहत दे दी। जिलाधिकारी का कहना है कि 457 लोगों के नाम जारी वसूली मांग पत्र अयोग्य हैं। इन लोगों पर 8.47 करोड़ रुपये की बकायेदारी थी। शेष 487 लोगों के नाम से जारी वसूली मांग पत्रों के आधार पर 10.27 करोड़ रुपये की वसूली की जाए। उन्होंने बताया कि अब तक 1.05 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है। वसूली के लिए नायाब तहसीलदार की अध्यक्षता में संग्रह अमीनों की दो टीमें गठित कर वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed