फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now railway workers will have to give pre and mains exam to get promotion

प्रमोशन पाने को अब रेलकर्मियों को देना होगा प्री और मेंस का इम्तिहान

Wed, 13 Jul 2022 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Now railway workers will have to give pre and mains exam to get promotion
झांसी। ग्रुप सी से ग्रुप बी में आने के लिए रेल कर्मचारियों को अब सिविल सर्विसेज की तर्ज पर प्री एवं मेंस का इम्तिहान देना होगा। यह परीक्षाएं मुख्यालय स्तर पर आयोजित होंगी। इसके पहले कर्मचारियों को सिर्फ एक परीक्षा पास करनी होती थी लेकिन, गड़बड़ी की गुंजाइश खत्म करने को रेलवे बोर्ड ने पैटर्न में बदलाव करते हुए नई व्यवस्था लागू की है।
विज्ञापन

ग्रुप सी से निश्चित अनुपात में पदोन्नति से ग्रुप बी के पद भरे जाते हैं। इसके लिए बाकायदा विभागीय परीक्षाएं कराई जाती हैं। अभी तक यह प्रमोशन पाने के लिए रेलकर्मियों को सिर्फ एक परीक्षा देनी होती थी। कई बार गड़बड़ियों की भी शिकायत मिली। इस व्यवस्था को बेहतर करने को रेलवे बोर्ड ने ग्रुप सी को पहले प्रारंभिक परीक्षा पास करने को जरूरी कर दिया। इसमें उत्तीर्ण कर्मचारियों को ही मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। दोनों परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कर्मचारी ही पदोन्नति के हकदार होंगे हालांकि ग्रुप डी के लिए पदोन्नति की व्यवस्था पहले के मुताबिक रहेगी। इन कर्मचारियों को सिर्फ एक विभागीय परीक्षा देनी होगी। मुख्य कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के मुताबिक ग्रुप सी की पदोन्नति संबंधी परीक्षाएं मुख्यायल स्तर पर कराई जाएंगी।
विज्ञापन

अभी तक पदोन्नत हो चुके 1043 कर्मचारी
झांसी मंडल के विभिन्न श्रेणियों के तहत कार्मिक महकमा इस वर्ष 1043 कर्मचारियों को पदोन्नत करने की कार्रवाई पूरी कर चुका। उसे इस वर्ष तक कुल 167 विभिन्न श्रेणी में कर्मचारियों को पदोन्नत करना है। रेल अधिकारियों का कहना है 7 जुलाई तक 131 श्रेणी में कर्मचारियों को पदोन्नत किया जा चुका है। इसके जरिए 1043 कर्मचारियों को लाभान्वित किया गया। इसी तरह पिछले वर्ष 244 विभिन्न श्रेणी के मुकाबले 239 श्रेणी में कर्मचारियों की पदोन्नति का फायदा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed