{"_id":"65f9e6afc8fcd9aac7084ed5","slug":"now-passengers-will-get-free-mineral-water-in-trains-jhansi-news-c-360-1-jh11006-104544-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अब ट्रेनों में यात्रियों को मुफ्त मिलेगा मिनरल वाटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अब ट्रेनों में यात्रियों को मुफ्त मिलेगा मिनरल वाटर
विज्ञापन
यात्रियों को अब तक खरीदना पड़ता है रेल नीर
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। गर्मियों में यात्रियों को ट्रेन में सफर के दौरान मुफ्त मिनरल वाटर मिलेगा। रेलवे ने झांसी मंडल से गुजरने वाली छह ट्रेनों में आरओ लगाए हैं। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही ट्रेनों की साज सज्जा पर भी जोर दिया जा रहा है।
गर्मियों में रेलवे स्टेशन से लेकर ट्रेनों तक में पीने के पानी की किल्लत आम है। यात्रियों को ट्रेनों में रेल नीर खरीदना पड़ता है। अब रेलवे ने ट्रेनों मेें यात्रियों को मुफ्त मिनरल वाटर मुहैया कराने के लिए आरओ लगाने शुरू कर दिए हैं। यह सुविधा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन और ग्वालियर से होकर गुजरने वाली ट्रेन में शुरू की गई है। इसमें झांसी से गुजरने वाली जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस और देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस, देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस (अप-डाउन) शामिल है। इन ट्रेनों के स्लीपर और एसी कोच में वॉशबेसिन के पास आरओ लगा दिए गए हैं।
-- -- -- -- --
एलएचबी कोचों में बढ़ रहीं सुविधाएं
ट्रेनों में सीट की क्षमता बढ़ाने के लिए रेलवे आईसीएफ कोच (इंटीग्रल कोच फैक्टरी) के स्थान पर एलएचबी (लिंक हाफमैन बुश) कोच लगा रहा है। इसमें सीटों की संख्या स्लीपर कोच में 72 से बढ़कर 80 हो गई है। साथ ही एलएचबी कोच में अन्य सुविधाएं भी दी जा रही हैं। इन कोच में डिजिटल क्लॉक, कोच इंडीकेटर, वातानुकूलित कोचों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए हैं। इसके अलावा कोच के अंदर बाहर क्षेत्रीय पर्यटन को दर्शाने वाले पोस्टर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
यात्री सुविधा के लिहाज से कुछ ट्रेन में आरओ की सुविधा दी जा रही है। यात्रियों को सफर के दौरान अच्छा अनुभव हो इसके लिए अन्य साज-सज्जा पर भी जोर दिया जा रहा है।
- मनोज कुमार सिंह, मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी।