{"_id":"6629a9cc073e83ddb10d025a","slug":"now-passengers-will-be-able-to-make-unreserved-tickets-from-anywhere-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-303361-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अब कहीं से भी अनारक्षित टिकट बना सकेंगे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अब कहीं से भी अनारक्षित टिकट बना सकेंगे यात्री
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अब रेल यात्री कहीं से भी रेलवे के यूटीएस ऑन मोबाइल एप के जरिये अपने अनारक्षित टिकट बना सकेंगे, जबकि पहले स्टेशन से इर्दगिर्द के 50 किलोमीटर के दायरे से टिकट बनाने की सीमा निर्धारित थी। इस छूट का हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा।
यूटीएस ऑन मोबाइल एप यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुआ है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि मार्च माह में झांसी रेल मंडल के अलग-अलग स्टेशनों से 3,86,358 यात्रियों ने अपने अनारक्षित टिकट इस एप के जरिये बुक किए और रेलवे को 6.91 करोड़ रुपये से अधिक के किराये का भुगतान किया। जबकि, अब तक यूटीएस ऑन मोबाइल एप के जरिये यात्री स्टेशन से 50 किलोमीटर की सीमा के भीतर से ही टिकट बना सकते थे। लेकिन, अब यह सीमा समाप्त कर दी गई है। अब कहीं से भी यात्री इस एप के माध्यम से अपने अनारक्षित टिकट मोबाइल से बना सकेंगे।
रेलवे के मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन की ओर से यह व्यवस्था की गई है। बता दें कि शुरुआत में यूटीएस ऑन मोबाइल एप के जरिये पांच किलोमीटर की सीमा तय की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 20 किमी और उसके बाद 50 किमी कर दिया गया था।