फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now only water left to quench thirst in Matatila Dam

Jhansi: माताटीला बांध का गिरा जलस्तर, अब सिर्फ प्यास बुझाने का ही बचा पानी

Wed, 06 Jul 2022 12:33 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 06 Jul 2022 12:33 AM IST
सार

मानसूनी सीजन शुरू होने के बाद जून के दूसरे पखवाड़े में भी पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। इससे बांधों का जलस्तर लगातार घटता जा रहा है। माताटीला बांध में अब सिर्फ 993.6 फुट पानी ही शेष बचा है।

विज्ञापन
Now only water left to quench thirst in Matatila Dam
मातटीला बांध की स्थिति, कम ही दिख रहा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसूनी सीजन में अगर झमाझम बारिश नहीं हुई तो खरीफ सीजन में खेतों की सिंचाई के लिए पानी मिलना भी मुश्किल होगा। बुंदेलखंड के तकरीबन सभी बांधों में अब सिर्फ प्यास बुझाने लायक ही पानी बचा है। माताटीला एवं सपरार बांध का हाल यह है कि यहां जलस्तर लगातार गिर रहा है।

विज्ञापन


मानसूनी सीजन शुरू होने के बाद जून के दूसरे पखवाड़े में भी पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। इससे बांधों का जलस्तर लगातार घटता जा रहा है। माताटीला बांध में अब सिर्फ 993.6 फुट पानी ही शेष बचा है। पीने के पानी के लिए बांध से जल निगम सिर्फ 989 फुट ही पानी बांध से ले सकता है। इसके बाद बांध में लगे पंप नहीं चल पाते। ऐसे में अगर जलस्तर अगले महीने तक नहीं बढ़ा तो अगस्त में सिंचाई के लिए पानी भी नहीं दिया जा सकेगा।
विज्ञापन


यही हाल सुकवां-ढुकुवां, पारीछा, पहूज, सपरार, पहाड़ी, लहचूरा, डोंगरी एवं खपरार बांध का है। सिंचाई विभाग के अभियंताओं के मुताबिक उपयोग क्षमता के मुकाबले माताटीला बांध में 136 एमसीएम (मिलियन क्यूबिक मीटर), सुकुवां ढुकुवां में 20.95 एमसीएम, पारीछा बांध में 12.26 एमसीएम, खपरार बांध में 2.66 एमसीएम, सपरार बांध में 8.52 एमसीएम, पहाड़ी बांध में 7.27 एमसीएम, लहचूरा बांध में 12.42 एमसीएम, बढ़वार झील में 7.78 एमसीएम पानी ही उपयोग के लिए बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 से अभी तक नहीं भरा गया सपरार बांध
सपरार बांध से मऊरानीपुर समेत आसपास के इलाके की करीब दो लाख आबादी को पानी पहुंचाया जाता है। बांध का पूर्ण जलस्तर 732 फुट है। बांध में 771 फुट पानी होने पर ही सिंचाई के लिए पानी दिया जाता है। जब बांध का जलस्तर 718. 50 फुट पर पहुंचता है, तब सिंचाई का पानी बंद करके उसे सिर्फ पेयजल के लिए सुरक्षित रख लिया जाता है। इस समय बांध का जलस्तर 711 फुट पर पहुंच चुका है। बांध में सिर्फ 8.52 एमसीएम पानी ही शेष बचा। एक्सईएन अजय भारती के मुताबिक अब पीने के लिए ही पानी बचा है। यह बांध वर्ष 2017 से अभी तक नहीं भर सका है।


अब बांध में पानी कम बचा है। इसे सिर्फ पीने के लिए सुरक्षित रखा गया है। बारिश होने पर अगर डैम भरेगा तभी सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा। हालांकि सितंबर तक डैम के भरने की उम्मीद है।
-मोहम्मद फरीद, एक्सईएन, माताटीला बांध

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed