फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now only one thousand devotees will be able to visit Ramraja temple in a day

रामराजा मंदिर में अब एक दिन में सिर्फ एक हजार श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

Sun, 09 Jan 2022 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Now only one thousand devotees will be able to visit Ramraja temple in a day
ओरछा। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए विश्व प्रसिद्ध रामराजा मंदिर के प्रबंधक व जिलाधिकारी नरेंद्र सूर्यवंशी ने मंदिर में भक्तों का प्रवेश सीमित कर दिया है। अब राम राजा के दरबार में एक पहर में पांच सौ भक्तों को ही प्रवेश मिल सकेगा। इस तरह दोनों पहर एक हजार श्रद्धालु ही प्रवेश कर सकेंगे। इसके लिए भी भक्तों को एक दिन पूर्व ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। मंदिर के अंदर उन्हीं श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए हैं या दो दिन पूर्व की तात्कालिक कोरोना टेस्ट रिपोर्ट उनके पास है।
विज्ञापन

उधर, दतिया में पीतांबरा पीठ ट्रस्ट की प्रबंधन समिति ने भी कोविड के मद्देनजर भक्तों के मंदिर में प्रवेश को लेकर नई गाइड लाइन तय की है। अब श्रद्धालु शनिवार और रविवार को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक ही माई के दर्शन कर सकेंगे। अभी तक इन दोनों दिन आरती में भारी भीड़ उमड़ती है। इस कारण आरती के समय को बचाकर ही भक्तों को प्रवेश दिया गया है। बाकी दिनों में सुबह पांच बजे से रात दस बजे तक ही दर्शन हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed