{"_id":"61d9c365f0abbb6d2b070fd5","slug":"now-only-1000-devotees-will-be-able-to-visit-ramraja-temple-in-a-day-online-registration-will-have-to-be-done","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओरछा: रामराजा मंदिर में अब एक दिन में सिर्फ 1000 भक्त ही कर सकेंगे दर्शन, कराना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओरछा: रामराजा मंदिर में अब एक दिन में सिर्फ 1000 भक्त ही कर सकेंगे दर्शन, कराना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
Sat, 08 Jan 2022 10:31 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, ओरछा
अमर उजाला ब्यूरो, ओरछा
Published by: सुशील कुमार
Updated Sat, 08 Jan 2022 10:31 PM IST
सार
मंदिर के अंदर उन्हीं श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए हैं या 2 दिन पूर्व की तात्कालिक कोरोना टेस्ट रिपोर्ट उनके पास है।
विज्ञापन
ओरछा
- फोटो : Facebook/To visit
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध ओरछा रामराजा मंदिर में भक्तों की प्रवेश को लेकर जिला कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने बड़ा निर्णय लिया है। अब राम राजा के दरबार में एक पहर में 500 भक्तों को ही प्रवेश मिल सकेगा। इस तरह दोनों पहर एक हजार श्रद्धालु प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
जिसके लिए भक्तों को एक दिन पूर्व ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। साथ ही मंदिर के अंदर उन्हीं श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए हैं या 2 दिन पूर्व की तात्कालिक कोरोना टेस्ट रिपोर्ट उनके पास है।
विज्ञापन
उधर, दतिया में शनिवार व रविवार को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक ही मां पीतांबरा के दर्शन होंगे। बाकी दिन सुबह पांच बजे से रात दस बजे तक दर्शन होंगे। कोविड के चलते मंदिर प्रबंधन ने निर्णय लिया है।
विज्ञापन