{"_id":"60da1f2f8ebc3ebd0d2ef451","slug":"now-not-slow-train-in-babina-jhansi-news-jhs198234378","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बबीना में धीमी नहीं होगी ट्रेनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बबीना में धीमी नहीं होगी ट्रेनों की रफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। झांसी- बीना रेलवे सेक्शन के बबीना स्टेशन पर अब ट्रेनों की रफ्तार धीमी नहीं होगी। यहां तीसरी लाइन पर सिग्नलिंग की अत्याधुनिक प्रणाली इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग से लैस हो गई है। मंडल में तीसरी लाइन का इलेक्टॉनिक इंटरलॉकिंग से संचालित होने वाला यह तीसरा स्टेशन है। इससे यात्रियों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी और वे कम समय में गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इसके पूर्व बिजौली और खजराहा रेलवे स्टेशनों पर यह कार्य पूरा कर लिया गया था। निरीक्षण के पश्चात डीआरएम संदीप माथुर ने कहा कि रेल संरक्षा आयुक्त की संस्तुति मिलते ही यह रूट को परिचालन और माल ढुलाई के लिए खोल दिया जाएगा।
जन संपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बबीना रेलवे स्टेशन पर तीसरी लाइन के इलेक्टॉनिक इंटरलॉकिंग की स्थापना से अब इस स्टेशन से 86 रूटों की उपलब्धता हो जाएगी। इससे ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी और यात्रा की अवधि में कमी भी आएगी। जिसका फायदा यात्रियों को मिलेगा। यह कंप्यूटरीकृत प्रणाली पर आधारित अलार्म सिस्टम से जुड़ा एडवांस्ड रिले से युक्त सिग्नल प्रणाली को झांसी- बबीना मेन लाइन को तीसरी लाइन से जोड़ती है। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलीकाम इंजीनियर अमित गोयल, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलीकाम इंजीनियर मेन लाइन विष्णु गुप्ता, उप मुख्य मंडल सिग्नल एवं टेलीकाम इंजीनियर जितेंद्र कुमार, उप मुख्य इंजीनियर कांस्ट्रक्शन आशुतोष चौरसिया मौजूद रहे।