फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now not see international marg janwar

झांसी-ग्वालियर हाईवे पर अब नहीं दिखेंगे अन्ना जानवर, लगेंगे बैरिकेड

Tue, 04 Oct 2022 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Now not see international marg janwar
झांसी। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर झांसी-ग्वालियर हाईवे पर अब अन्ना जानवर नहीं नजर आएंगे। हाईवे पर लगातार अन्ना जानवरों के घूमने और बैठे रहने से हो रहे हादसों को रोकने के लिए सड़क परिवहन मंत्रालय ने एनएचएआई को दोनों ओर बैरिकेड लगाने के निर्देश दिए हैं। इसका काम जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन

झांसी से ग्वालियर के बीच 105 किमी लंबे हाईवे पर आए दिन अन्ना जानवर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। हाईवे पर एक साल में करीब 900 गोवंश वाहनों की चपेट में आकर जान गवां चुके हैं। वहीं यातायात व्यवस्था भी बिगड़ रही है। इसे लेकर सड़क परिवहन मंत्रालय ने हाईवे को अन्ना जानवर मुक्त बनाने के निर्देश दिए हैं। मंत्रालय स्तर से एनएचएआई अधिकारियों को हाईवे के दोनों ओर बैरिकेड लगाने को कहा गया है। ताकि दुर्घटनाएं भी कम हों और यातायात व्यवस्था सुधर सके।
विज्ञापन

------------
नितिन गडकरी का काफिला हुआ था प्रभावित
पिछले महीने 15 सितंबर को सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ग्वालियर आए थे। इस दौरान शाम को अचानक उनका दतिया में मां पीतांबरा के दर्शन के लिए जाने का कार्यक्रम बना। ग्वालियर से दतिया जाते वक्त हाईवे पर कई स्थानों पर सड़क परिवहन मंत्री का काफिला अन्ना जानवरों की वजह से प्रभावित हुआ। साथ ही जिला प्रशासन को भी अन्ना जानवरों को हटाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। केंद्रीय मंत्री के काफिले के दौरान अन्ना जानवर आने को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने प्रशासन से जवाब भी मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
जैन समाज की संस्था कर रही काम
हाईवे पर दुर्घटना का शिकार हो रहे अन्ना जानवरों की समस्या को लेकर जैन समाज की संस्था दया भावना फाउंडेशन और आचार्य विद्यासागर गो उपचार संस्था काम कर रही है। संस्था के झांसी शाखा के प्रतिनिधि शुभम जैन बताते हैं कि झांसी-ग्वालियर हाईवे पर आए दिन अन्ना जानवर घायल और मृत अवस्था में मिलते हैं। झांसी रेंज में ही जुलाई से अब तक 70 गोवंश घायल मिले हैं। बैरिकेड लगने से गोवंश हादसों के शिकार नहीं होंगे।

झांसी-ग्वालियर हाईवे पर गोवंशों के मरने और घायल होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसे लेकर सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से हाईवे के दोनों ओर बैरिकेड लगवाने के लिए कहा था। इस पर उन्होंने पत्र जारी कर एनएचएआई को निर्देश दिए हैं।
- विवेक शेजवलकर, सांसद, ग्वालियर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed