{"_id":"5ef0fb978ebc3e432635662c","slug":"now-need-token-system-in-railway-rejervation-office-jhansi-news-jhs169709777","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रेलवे आरक्षण कार्यालय में टोकन प्रणाली की पड़ने लगी जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रेलवे आरक्षण कार्यालय में टोकन प्रणाली की पड़ने लगी जरूरत
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के यात्री शेड में भीड़ अधिक होने के कारण सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो पारहा है। अमर ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रेलवे आरक्षण काउंटर पर कतार में लगने वाले लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में टोकन प्रणाली की जरूरत महसूस होने लगी है। रेलवे स्टेशन के आरक्षण कार्यालय में यात्रियों की सुविधा के लिए दो बार टोकन प्रणाली लगाई जा चुकी है। मगर वह ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी। ठेकेदारों ने मशीनें सुधारने में रुचि नहीं ली, जिसके चलते यह प्रणाली सफल नहीं हो सकी। कोरोना महामारी में स्पेशल ट्रेनों का संचालन चल रहा है। यात्रियों की कमी के कारण दो ही काउंटर संचालित किए जा रहे हैं। मगर, कई बार कतार में लंबी हो जाती है, ऐसे में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते हैं। इससे टोकन प्रणाली की ज्यादा आवश्यकता पड़नी लगी है। इस प्रणाली के लगने पर यात्री टोकन लगने के बाद दूरी बनाकर कही पर भी बैठ सकते हैं। नंबर आने पर सिर्फ एक ही व्यक्ति काउंटर पर रहेगा। इस संबंध में पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों की स्थिति सामान्य होने पर ही इस प्रणाली को दोबारा लगाने पर विचार होगा।
स्टेशन यात्री शेड में कम पड़ने लगी जगह
झांसी। रेलवे स्टेशन के अंदर सिर्फ कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को प्रवेश दिया जा रहा है। इस कारण स्टेशन के सामने बने यात्री शेड में यात्रियों की आवाजाही बढ़ने से जगह कम पड़ने लगी है। इस शेड में तमाम जरूरतमंद लोग भी सोते व बैठे रहते हैं। इससे बाहर से आने वाले यात्री बदबू व अन्य कारणों से परेशान रहते हैं। कई यात्रियों का तो भोजन करना तक मुश्किल हो जाता है। यहां लगे नल पर गंदगी की भरमार रहती है। उच्च श्रेणी के यात्रियों को रेलवे परिसर में इधर- उधर बैठकर वक्त गुजारना पड़ता है।