फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   now mp's son ready for assembly tickets

भतीजे के बाद अब सांसद पुत्र भी टिकट की दौड़ में

Mon, 28 Mar 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Mar 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
now mp's son ready for assembly tickets
assembly election, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। समाजवादी पार्टी द्वारा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी किए जाने के बाद बबीना व झांसी विधानसभा सीट को लेकर सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। खासतौर पर बबीना विधानसभा से टिकट को लेकर घमासान की स्थिति है। दावेदार स्थानीय नेताओं के साथ-साथ पार्टी के प्रदेशीय मुख्यालय तक की परिक्रमा में जुट गए हैं।
विज्ञापन


बबीना में सपा ने भले ही एक बार जीत दर्ज की हो, परंतु यहां पार्टी का वोट बैंक अच्छा माना जाता है। यही वजह है कि यहां टिकट को लेकर पार्टी में मारामारी की स्थिति मची हुई है। बबीना से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष संत सिंह सेरसा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य छत्रपाल सिंह यादव, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन नरेंद्र कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सिंह व्रत सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख पंजाब सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह यादव, राहुल यादव, जितेंद्र प्रजापति, दीपमाला कुशवाहा व मीरा रायकवार ने टिकट मांगा है।
विज्ञापन


इस सूची में अभी हाल ही में एक नाम और जुड़ गया है। सपा के राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव के बेटे यशपाल सिंह यादव के नाम की यहां से चर्चाएं जोरों पर हैं। जबकि, उनके भतीजे सिंह व्रत सिंह पहले ही टिकट के लिए आवेदन कर चुके हैं। ज्यादातर दावेदारों द्वारा टिकट के लिए स्थानीय व प्रदेशीय नेताओं की परिक्रमा की जाने लगी है। हवा का रुख अपनी ओर मोड़ने के लिए वह एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि बबीना विधानसभा सीट से सपा ने अब तक की पहली और आखिरी जीत 2002 में हासिल की थी। भाजपा छोड़ सपा में आए रतनलाल अहिरवार ने यहां पार्टी का झंडा बुलंद किया था। बाद में वह बसपा में शामिल हो गए थे। बबीना से पिछला 2012 का विधानसभा चुनाव राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव ने लड़ा था। वह पैंसठ हजार वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।

जिताऊ पर होगा जोर
झांसी। सपा जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल ने बताया कि उक्त सभी दावेदारों ने प्रदेशीय नेतृत्व के समक्ष टिकट के लिए आवेदन किया था। सांसद पुत्र यशपाल सिंह के टिकट की मांग बबीना के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही है। प्रदेशीय नेतृत्व को इससे अवगत करा दिया गया है। पार्टी का फोकस जिताऊ प्रत्याशी को टिकट देने पर है। जल्द ही नाम की घोषणा होने की उम्मीद है।

झांसी से आठ दावेदार हैं मैदान में
झांसी। झांसी विधानसभा सीट पर सपा को अब तक जीत का स्वाद चखने को नहीं मिला। हालांकि, इस सीट से आठ लोगों ने टिकट मांगा है। इनमें हरभजन साहू, अजय सूद, महावीर भार्गव, डा. रोहित पांडेय, गुरुदीप सिंह चावला, राजेश यादव, तनवीर आलम व इंद्रपाल कुशवाहा के नाम शामिल हैं।


गरौठा व मऊरानीपुर से नहीं लिए आवेदन
झांसी। सपा ने जिन सीटों पर 2012 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी, उन सीटों से टिकट के लिए आवेदन भी नहीं लिए गए हैं। गरौठा विधानसभा सीट पर सपा के दीपनारायण सिंह यादव व मऊरानीपुर पर डा. रश्मि आर्या का कब्जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed