फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now marriage will be done sitting at home, vehicles permit for party

अब घर बैठे बनेगा शादी, पार्टी के लिए वाहनों का परमिट

Tue, 21 Jun 2022 11:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Now marriage will be done sitting at home, vehicles permit for party
झांसी। शादी, पार्टी के लिए वाहनों के अतिरिक्त परमिट के लिए अब आरटीओ कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। शासन ने इस व्यवस्था को भी ऑनलाइन कर दिया है और उसका स्वीकृति पत्र भी घर बैठे ही मिलेगा।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन विभाग से संबंधित काम ऑनलाइन हो गए हैं। एक और कदम आगे बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत अल्पकालिक परमिट बनवाने की प्रक्रिया को सरल कर दिया है। अभी तक परमिट के लिए ऑनलाइन आवेदन और प्रक्रिया होती थी, लेकिन इसमें आरटीओ या फिर एआरटीओ के हस्ताक्षर जरूरी थे। कई बार ऐसा होता था कि सार्वजनिक अवकाश या फिर आरटीओ या एआरटीओ छुट्टी पर होने से हस्ताक्षर की प्रक्रिया लटक जाती थी। इस पर शासन ने अब प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया है। जैसे ही आवेदक फीस जमा करेंगे और उसको रसीद जारी होने के सात दिन बाद स्वीकृति पत्र आवेदक को मिल जाएगा।
विज्ञापन

गाड़ियों को अलग-अलग तरह के परमिट जारी किए जाते हैं, जिसमें ऑल इंडिया परमिट प्रदेश व पांच साल का स्पेशल रूट का परमिट जारी किया जाता है। अल्पकालिक परमिट के लिए एक से तीन दिन के लिए 550 और सात दिन के लिए एक हजार रुपये फीस जमा कराई जाती है। पहले इस पर आरटीओ और एआरटीओ हस्ताक्षर करते थे। इसके बाद जारी किया जाता था, लेकिन अब शासन ने इसमें बदलाव कर दिया है। यह सीधे जारी कर दिए जाएंगे। - सत्येंद्र कुमार एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed