फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now loco pilots will not run trains for more than 9 hours

Jhansi News: अब लोको पायलट 9 घंटे से अधिक नहीं चलाएंगे ट्रेनें

Mon, 24 Apr 2023 11:23 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Now loco pilots will not run trains for more than 9 hours
झांसी। विलासपुर में हुए रेल हादसे के बाद रेलवे बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि लोको पायलट से लगातार नौ घंटे से अधिक ड्यूटी न कराई जाए। विशेष परिस्थितियों में ही उनसे 11 घंटे काम लिया जाए, इसके लिए भी लोको पायलट की सहमति लेना जरूरी कर दिया गया है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले विलासपुर में दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं थीं। इस घटना में एक लोको पायलट की जान भी चली गई थी। इस घटना की पड़ताल में सामने आया था कि लोको पायलट 14 घंटे से अधिक समय तक ड्यूटी पर था, जिससे वह बुरी तरह से थका हुआ था। इसे इस हादसे की बड़ी वजह माना गया था।
विज्ञापन

इसे ध्यान में रखते हुए सोमवार को रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक विद्युत अभियांत्रिकी (चल स्टाफ) किशोर वैभव की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके तहत रेल महाप्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि रनिंग स्टाफ से नौ घंटे से अधिक लगातार ड्यूटी न कराई जाए। विशेष परिस्थितियों में उनसे नौ घंटे के अलावा दो घंटे और काम लिया जा सकता है, लेकिन इसके लिए रनिंग स्टाफ की सहमति लेना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मालगाड़ी के रनिंग स्टाफ को 14-15 घंटे तक भी लगातार ड्यूटी करनी पड़ जाती है। रेल कर्मचारी लंबे समय से इस व्यवस्था के विरोध में थे। लेकिन, अब जाकर रेलवे बोर्ड की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। झांसी में लगभग एक हजार लोको पायलट व सहायक लोको पायलटों द्वारा मालगाड़ियों का संचालन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed