फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now IGNOU will give free education to Third Gender

अब थर्ड जेंडर को इग्नू देगा मुफ्त शिक्षा

Fri, 25 Aug 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 25 Aug 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Now IGNOU will give free education to Third Gender
education, jhansi news - फोटो : amar ujala
झांसी।
विज्ञापन

इग्नू द्वारा संचालित सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, स्नातक और परास्नातक कोर्सों में जुलाई सत्र के लिए प्रवेश शुरू हो चुके हैं। छात्र-छात्राएं इग्नू की वेबसाइट पर जाकर प्रवेश के लिए 28 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इग्नू इस बार थर्ड जेंडर (किन्नर) को नि:शुल्क शिक्षा देगा। वहीं, बुनकरों को शिक्षित करने के लिए बैचलर प्री-प्रेटरी प्रोग्राम (बीपीपी) कोर्स में नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। बिपिन बिहारी कॉलेज में सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रीना कुमारी ने यह बात कही।


सहायक निदेशक ने बताया कि थर्ड जेंडर को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए मौजूदा जुलाई सत्र से इग्नू इन्हें नि:शुल्क शिक्षा देगा। इग्नू एवं केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के बीच एक अनुबंध हुआ है, इसके तहत बुनकरों को शिक्षित करने के लिए बैचलर प्री-प्रेटरी प्रोग्राम (बीपीपी) कोर्स में नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी इग्नू द्वारा संचालित कोर्सों में प्रवेश पाकर रोजगार पा सकते हैं। प्रवेश के लिए 28 अगस्त तक आवेदन करने का मौका है। मौजूदा समय में इग्नू में 35 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। बीबीसी के प्राचार्य डा. एमएम पांडेय ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) भोजन एवं पोषण में प्रमाणपत्र, आपदा प्रबंधन में प्रमाणपत्र व डिप्लोमा, जैविक खेती में प्रमाणपत्र, डेयरी टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा, अनुवाद अध्ययन में डिप्लोमा, पत्रकारिता एवं जनसंचार में पीजी डिप्लोमा, शैक्षिक प्रौद्योगिकी में पीजी डिप्लोमा, विद्यालय नेतृत्व एवं प्रबंधन में पीजी डिप्लोमा, मूल्य शिक्षा में प्रमाणप, महिला सशक्तिकरण और विकास में डिप्लोमा, अंग्रेजी में सृजनात्मक लेखन में डिप्लोमा, मानव तस्करी निवारण में प्रमाणपत्र देता है। वहीं, स्नातक और परास्नातक में कंप्यूटर, वाणिज्य, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, राजनीति शास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी, लोक प्रशासन, मानव शास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, गांधी एवं शांति अध्ययन आदि में प्रवेश लेकर कार्यरत कर्मचारी, अधिकारी, कामकाजी महिलाएं अपने ज्ञान का संवर्धन और कौशल का विकास कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed