फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now house tax will be imposed on 1.18 lakh new buildings of the metropolis

Jhansi News: अब महानगर के 1.18 लाख नए भवनों पर लगेगा गृहकर

Wed, 13 Dec 2023 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Now house tax will be imposed on 1.18 lakh new buildings of the metropolis
जीआईएस सर्वे में हुए चिह्नित, नगर निगम को होगी करीब नौ करोड़ आय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। महानगर के 1.18 लाख नए भवन गृहकर के दायरे में आ गए हैं। जीआईएस सर्वे के दौरान इन भवनों को चिह्नित किया गया है। 55 वार्डों का सत्यापन होने के बाद नगर निगम ने करीब 86 हजार भवनों को नोटिस भी जारी कर दिया है। बताया गया कि नए भवनों से गृहकर वसूली में निगम को करीब नौ करोड़ रुपये अतिरिक्त आय होगी।
नगर निगम ने भौगोलिक सूचना प्रणाली यानी जीआईएस की मदद से शहर के सभी भवनों की डिजिटल मैपिंग कराई है। बताया गया कि अब तक कर निरीक्षक की गणना के आधार पर गृहकर लगता है। एक बार भवन का वार्षिक मूल्यांकन तय होने के बाद उसका पुनरीक्षण नहीं होता है। जबकि, मकान दो से तीन मंजिल बन जाता है। इससे निगम को आय में नुकसान होता है। इसको मद्देनजर रखते हुए जीआईएस सर्वे कराया गया। अब तक नगर निगम 1,09,557 भवनों से ही गृहकर वसूल रहा था। मगर 60 वार्डों का जीआईएस सर्वे पूरा होने के बाद गृहकर जमा करने की संख्या दोगुनी से भी अधिक हो गई है। बताया गया कि सर्वे में 2,27,981 भवनों को चिह्नित किया गया है। इसमें 1,18,424 नए भवन हैं। इनमें से 85742 नए भवनों को नगर निगम ने गृहकर जमा करने का नोटिस जारी कर दिया है। इन भवनों से निगम को करीब नौ करोड़ रुपये आय होगी।
विज्ञापन


वर्जन..
जीआईएस सर्वे में 1,18,424 नए भवन चिह्नित हुए हैं। इनमें से करीब 86 हजार भवनों को गृहकर जमा करने का नोटिस भी दिया जा चुका है। अब गृहकर के दायरे में कुल 2,27,981 भवन आ गए हैं। - धीरेंद्र मोहन कटियार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed