फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now fertilizer would find Digital tranjection use farmer

अब डिजीटल भुगतान करने वाले किसानों को ही मिलेगी खाद

Wed, 23 Sep 2020 11:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Now fertilizer would find Digital tranjection use farmer
झांसी। सरकार की ओर से किसानों को खाद लेने की लिए बनाई नई व्यवस्था परेशानी का सबब बन सकती है। व्यवस्था के मुताबिक खाद सिर्फ उन्हीं किसानों को दी जाएगी जो डिजिटल तरीके से भुगतान करेंगे। नकद भुगतान करने वाले किसानों को अगली बार से खाद नहीं मिलेगी। सरकार ने व्यवस्था लागू भले कर दी लेकिन, अभी आधे से अधिक दुकानों पर डिजिटल पेंमेट के इंतजाम ही नहीं किए गए।
विज्ञापन

सरकार खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए रोजना नए-नए फरमान जारी कर रही। लेकिन, इससे कालाबाजारी थम नहीं रही। कुछ समय पहले सरकार ने नया फरमान जारी करते हुए खाद बिक्री के लिए डिजिटल भुगतान को अनिवार्य कर दिया। इसके मुताबिक खाद केंद्र पर दुकानदारों को नकदी की जगह इसके जरिए ही भुगतान लेना होगा। कृषि अफसरों का तर्क है इससे स्टॉक आसानी से मिलाया जा सकेगा। लेकिन, आदेश होने के करीब एक माह बाद भी दुकानदारों ने यह प्रक्रिया नहीं अपनाई। डिजिटल मोड में भुगतान के लिए किसानों को एनड्रायड फोन की जरूरत पड़ेगी। दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले किसान अभी भी फोन का इस्तेमाल नहीं करते। इससे किसानों को काफी परेशानी होगी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी कमलेश सिंह के मुताबिक शासन के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की जा चुकी। इसे हर कीमत पर किसानों को अपनाना होगा। उनका कहना है कि अब जिन खाद विक्रय केंद्र पर नकदी भुगतान पर खाद दी जाएगी, उन विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed