फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now Enleggal parking control

अवैध पार्किंग पर लगेगी लगाम, अब नगर निगम खुद चलवाएगा

Thu, 25 Mar 2021 07:25 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
Now Enleggal parking control
झांसी। महानगर में पार्किंगों को अब नगर निगम खुद चलवाएगा। पार्किंग स्थलों पर शुल्क की वसूली प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जाएगा। साथ ही हर पार्किग स्थल पर बैरियर लगाने के साथ कर्मचारियों को हैंड हेल्ड मशीनें दी जाएंगी। नगर निगम ने योजना को लेकर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

दरअसल, नगर निगम के शहर में करीब 13 पार्किंग स्थल हैं। अब तक हर साल नगर निगम इन पार्किंग स्थलों के ठेके उठाता रहा है। पार्किंग ठेकों का शुल्क अधिक होने से कई बार ठेकेदार इसमें प्रतिभाग नहीं करते और नगर निगम को पिछले वर्ष से 10 फीसदी की वृद्धि पर ठेका देना पड़ता है। वहीं, नगर निगम के तमाम स्थानों पर अवैध पार्किंग और वसूली चलती है। अब नगर निगम पार्किंग खुद चलाने की तैयारी मेें है। इसके लिए योजना तैयार की जा रही है। योजना के तहत पार्किंग स्थल पर नगर निगम के कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। साथ ही कर्मचारियों को हैंडहेल्ड मशीन दी जाएगी। जिसके जरिए पार्किंग शुल्क वसूल किया जाएगा। मशीन के जरिए लोग नगद के साथ कार्ड से भी भुगतान कर सकेंगे। साथ ही नगद आने वाली धनराशि की पूरी रिपोर्ट ऑनलाइन रहेगी। अगर कोई वाहन समय सीमा से अधिक खड़ा रहता है, तो उसके अतिरिक्त शुल्क भी व्यवस्था होगी। इस पूरी योजना में नगर निगम का कोई खर्च भी नहीं होगा। इसके लिए एक प्राइवेट बैंक से सीएसआर मद के जरिए खर्च करने की बात चल रही है। पहले चरण में इसे मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में बनाई गई नई पार्किंग पर लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

महज 11 लाख रुपये की आय
नगर निगम की नई पहल से काफी हद तक आय में इजाफा होगा। अब तक नगर निगम को पार्किंग शुल्क से सालभर में महज 11 लाख रुपये की आय होती है। नई व्यवस्था के बाद वाहनों के साथ शुल्क का पूरा विवरण निगम के पास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग को लेकर योजना तैयार की जा रही है। अवैध पार्किंग को खत्म करने और शुल्क वसूली में पारदर्शिता लाने के लिए नई पहल की जा रही है। इससे नगर निगम की काफी हद तक आय में इजाफा होगा। - अवनीश राय, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed