फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now corona will be examined in district hospital also

अब जिला अस्पताल में होगी कोरोना की जांच

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
Now corona will be examined in district hospital also
झांसी। जिला अस्पताल में शनिवार से ट्रू नेट जांच की सुविधा शुरू हो जाएगी। बृहस्पतिवार को टेक्नीशियन ने आकर मशीन इंस्टॉल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शाम तक मशीन पूरी तरह चालू हो जाएगी। फिर अगले दिन से सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी जाएगी। शासन की ओर से प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों को ट्रू नेट मशीन उपलब्ध कराई गई है। इस मशीन से दो से तीन घंटे में कोरोना की जांच रिपोर्ट आ जाती है। हालांकि, मशीन में एक बार में दो ही सैंपल लगते हैं और दिनभर में 20 से 22 सैंपलों की ही जांच रिपोर्ट आ पाती है। ऐसे में इस मशीन से इमरजेंसी केसों के ही सैंपल लगातार कोरोना वायरस की जांच की जाती है। शासन की ओर से कुछ दिन पहले जिला अस्पताल में मशीन भेज दी गई थी। अस्पताल प्रशासन की तरफ से मशीन इंस्टॉल करने के लिए टेक्नीशियन बुलाया गया था। शुक्रवार को टेक्नीशियन जिला अस्पताल आ गया और मशीन स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीएमएस डॉ. एमसी वर्मा ने बताया कि शनिवार से ट्रू नेट मशीन से जिला अस्पताल में कोरोना वायरस की जांच शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed