{"_id":"57a23bdd4f1c1b54762b9f79","slug":"now-come-to-the-attention-of-security-on-the-highway-police-deployed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हाईवे पर सुरक्षा का ध्यान आया, पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हाईवे पर सुरक्षा का ध्यान आया, पुलिस तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
police, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुधवार को क्राइम मीटिंग पूरी तरह से हाइवे की सुरक्षा पर फोकस रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कुछ भी हो और कैसे भी हो, अपराध नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि रविवार को पुलिस कार्यालय का स्टाफ और पैरोगारों की हाइवे की सुरक्षा व्यवस्था में ड्यूटी लगाई जाए।
बुलंदशहर में हाईवे पर गैंगरेप की घटना के बाद यूपी पुलिस सतर्क हो गई है। इसी कड़ी में बुधवार को क्राइम मीटिंग के दौरान एसएसपी ने हाईवे पर निगाह रखने के आदेश दिए। शाम चार बजे पुलिस लाइन में शुरू हुई मीटिंग में एसएसपी ने कहा कि हाइवे पर अपराधियों की गतिविधियां बढ़ गई है, इसलिए हाईवे पर पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग होनी चाहिए। किसी भी सूरत में हाइवे पर अपराध नहीं होना चाहिए। इसके लिए चाहे जितना फोर्स लगाया जाए। किसी भी घटना के लिए थानेदार जिम्मेदार होंगे।
रविवार को हाइवे पर पुलिस कार्यालयों में तैनात पुलिस कर्मियों और थानों के पैरोकारों की भी ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले फरियादियों की बातों को तसल्ली से सुनकर कार्रवाई की जाए। यदि किसी थानेदार की शिकायत नहीं सुनने की शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। लंबित मुकदमों की गति से निस्तारण किया जाए।