{"_id":"5f5fc8fc8ebc3efbb74e3fd9","slug":"now-attendence-officer-development-work-jhansi-news-jhs1762732130","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब विकास कार्यों पर ध्यान दें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब विकास कार्यों पर ध्यान दें अधिकारी
विज्ञापन
झांसी। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने आयुक्त सभागार में मंडलीय समीक्षा करते हुए कहा कि विगत छह माह में गतिविधियां कोरोना नियंत्रण तक सीमित रही थीं, लेकिन अब आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अब विकास कार्यों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मंगलवार से संपूर्ण समाधान दिवस भी संचालित होंगे। जिसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही मानक तय किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि सब्जियों को लाने और ले जाने के लिये किसान ट्रेन जल्द ही झांसी से गुजरेगी। जिससे झांसी मंडल के किसानों को फ ायदा मिलेगा। किसान अपनी फ सल को ट्रेनों के माध्यम से कहीं पर भी ले जाकर बेच सकते हैं। योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थी को दिलाने में देरी न की जाए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों द्वारा अभी लक्ष्य पूर्ति नहीं की गयी है। अब कार्यों में गति देकर लक्ष्य की पूर्ति करें। सिंचाई विभाग द्वारा कार्यों की प्रगति उपलब्ध न करा पाने पर नाराजगी जताई। कृषि विभाग द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष कार्य न करने पर भी नाराजगी व्यक्त की गयी। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ अधिकतम पात्र किसानों को दिलाए जाने के लिये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों के पास पहुंचकर पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में अभी से जागरुक करें। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में गोशाला संचालित करने के निर्देश दिए।
स्मार्ट सिटी के कार्यो की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपना डाटा अपडेट करें जिससे दिसंबर माह में योजना का शुभारंभ हो सके। सीएम हेल्पलाइन 1076 तथा आईजीआरएस पर प्राप्त जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। सभी कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी की उपस्थिति समय से सुनिश्चित होनी चाहिए। आत्म निर्भर भारत अभियान में गति लाने के निर्देश दिए गए। ग्राम्य विकास योजनाओं की ब्लाक स्तर पर बुकलेट तैयार की जाए। आसरा योजना के आवासों का आवंटन पात्र गरीबों को मिलना चाहिए। मंडलायुक्त ने कानून एवं शान्ति व्यवस्था की भी समीक्षा करते हुए अपराधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर आईजी एसएस बघेल, डीएम झांसी आंद्रा वामसी, ललितपुर डीएम अन्नावि दिनेश कुमार, जालौन डीएम डॉ. मन्नान अख्तर, नगर आयुक्त अवनीश राय, सीडीओ झांसी शैलेष कुमार, एसएसपी दिनेश कुमार पी, जेडीसी चंद्रशेखर शुक्ला मौजूद रहे।