फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now amendment in Aadhar card has become expensive

Jhansi News: अब आधार कार्ड में संशोधन हुआ महंगा

Thu, 02 Oct 2025 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Now amendment in Aadhar card has become expensive
- सुविधा के लिए अब 25 रुपये देने होंगे अतिरिक्त, लागू की गई व्यवस्था
विज्ञापन

- नया आधार कार्ड बनवाने के लिए नहीं देना होगा कोई शुल्क
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। आधार कार्ड अपडेट नहीं है, बायोमेट्रिक नहीं कराए हैं तो अब आपको 25 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने दरों में एक अक्तूबर से बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही नया आधार कार्ड बनवाने पर पहले की तरह निशुल्क व्यवस्था रखी गई है।
भारतीय डाक विभाग के प्रवर अधीक्षक वरुण मिश्रा ने बताया कि एक अक्तूबर से आधार में नाम, पता, उम्र, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, फोटो आदि में बदलाव करने पर ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। सात से 14 साल के बीच बायोमेट्रिक अपडेट कराने पर अब 100 रुपये की जगह 125 रुपये देने होंगे। पांच से सात और 15 से 17 साल के बीच कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। नाम, पता, पिता अथवा पति का नाम, जन्मतिथि अपडेट कराने में अब तक 50 रुपये देने होते थे, अब बढ़ाकर इसे 75 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन

केवाईसी कराए जाने की फीस 50 से बढ़ाकर 75 रुपये की गई है। झांसी के प्रधान डाकघर में आधार केंद्र है। यहां रोज 200 से अधिक आधार अपडेट होने के लिए आ रहे हैं। वहीं, आधार गुम हो जाता है तो इसके लिए आधार अपलोड कराना होगा। इसके लिए नाम पता और जन्मतिथि बतानी पडे़गी। डाउनलोड की फीस पहले 30 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 40 रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स में -
सक्षम नहीं तो घर बैठे ले सकते हैं अपडेट की सुविधा
यदि आप आधार केंद्र तक जाने में सक्षम नहीं है तो आपको घर बैठे भी आधार संशोधन की सुविधा मुहैया हो सकती है। इसके लिए आपको यूआईएडीएआई को मेल करना होगा। इसके बाद ही सुविधा मिल पाती है। इसके लिए 700 रुपये फीस निर्धारित है। इसमें किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई है।


10 साल पुराने आधार को अब अपडेट कराना अनिवार्य
यदि आपका आधार 10 साल पुराना है तो आपको आधार अपडेट कराना जरूरी है। इसके पीछे वजह कि 10 साल में लोगों के चेहरे में बदलाव और हाथ की रेखाओं में परिवर्तन होता है। इस कार्य में भी आपको जरूरी कागजात के साथ शुल्क देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed