{"_id":"66958da73fb110948f0e833e","slug":"now-all-stations-will-be-monitored-from-the-headquarters-jhansi-news-c-11-jhs1002-352355-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अब सब स्टेशनों की मुख्यालय से होगी मॉनीटरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अब सब स्टेशनों की मुख्यालय से होगी मॉनीटरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। अब झांसी जोन के 33 सब स्टेशनों की सीधे मॉनीटरिंग लखनऊ मुख्यालय से होगी। सब स्टेशनों पर उच्च क्षमता के सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनको मुख्य अभियंता कार्यालय और लखनऊ मुख्यालय से जोड़ा जाएगा। इससे पता चल सकेगा कि सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति किस वजह से बाधित की गई है।
बिजली विभाग के अनुसार अभी तक सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना मुख्यालय भेजी जाती है। लेकिन, कई बार वह दावा जनता को मिलने वाली बिजली से मेल नहीं खाता। अब मुख्यालय से सीधे सब स्टेशनों की मॉनीटरिंग होगी। इसके लिए सब स्टेशन पर कैमरा लगेगा, जो मुख्य अभियंता कार्यालय में लगने जा रहे बड़े एलईडी से जुड़ा होगा। मुख्य अभियंता कार्यालय की एलडीई मुख्यालय से जुड़ी होगी, जिसके माध्यम से सीधे मॉनीटरिंग की जाएगी। सोमवार को मुख्य अभियंता कार्यालय में बड़ी एलईडी लगाई गई। ब्यूरो