फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   November month will get ration to 3.50 family

साढ़े तीन लाख परिवारों को अब नवंबर तक मिलेगा चावल

Wed, 01 Jul 2020 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
November month will get ration to 3.50 family
राशन - फोटो : ????
झांसी। जुलाई माह में मुफ्त चावल मिलने की आस छोड़े जिले के साढ़े तीन लाख परिवारों को अब नवंबर तक वितरण किया जाएगा। मंगलवार को प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद राशन कार्ड धारकों में उम्मीद जगी है। वहीं एक देश एक राशन कार्ड को लेकर काम तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन कार्डधारकों को तीन महीने तक मुफ्त चावल और चने का वितरण कराया जा रहा था। कार्डधारकों को कह दिया गया था कि जुलाई माह में उनको मुफ़्त राशन नहीं मिलेगा। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करने दौरान योजना को नवंबर तक विस्तार करने का एलान किया। इसे लेकर कार्डधारकों में उम्मीद जग गई है। जिले में 330806 पात्र गृहस्थी और 45698 अंत्योदय कार्ड धारक हैं। जबकि 1866 प्रवासी श्रमिकों को राशन मिल रहा है। अब इन परिवारों को नवंबर माह तक राशन का वितरण होगा। वहीं एक देश एक राशन को लेकर भी तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए हर कार्डधारक को आधार लिंक कराने के लिए कहा गया है। जिसके बाद जिले के कार्डधारक देश में किसी भी दुकान से राशन ले सकेंगे। पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के ऐलान के बाद वितरण को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed