{"_id":"6ad140d79299af011f072192","slug":"notices-will-be-issued-to-71-striking-employees-jhansi-news-c-167-1-sjhs1005-103775-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 71 हड़ताली कर्मचारियों को जारी होंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 71 हड़ताली कर्मचारियों को जारी होंगे नोटिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चिरगांव। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बृहस्पतिवार को सीएचसी चिरगांव का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में लगे एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल से संबंधित पेंपलेट हटाने के निर्देश दिए। इस पर पेंपलेट हटा दिए गए। साथ ही हड़ताल में शामिल सभी 71 संविदा कर्मियों को नोटिस देने को कहा।
दोपहर तीन बजे सीएचसी पहुंचे सीएमओ ने दवा वितरण, टीकाकरण, इमरजेंसी, एक्सरे और प्रसव कक्ष की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट से दवाओं की उपलब्धता और वितरण की जानकारी ली। रजिस्टरों की जांच करते हुए निर्देश दिए कि दवाओं के वितरण का पूरा विवरण दर्ज किया जाए। टीकाकरण कक्ष में भी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इमरजेंसी कक्ष में दवाओं की उपलब्धता जांचने के साथ ऑक्सीजन सिलिंडर चलाकर देखा। एक सिलिंडर चालू नहीं होने पर दूसरा मंगाया गया, जो सही हालत में मिला। उन्होंने निर्देश दिए कि इमरजेंसी में आने वाले मरीज को एक से दो मिनट के भीतर उपचार मिलना चाहिए। साथ ही सभी जरूरी दवाएं कक्ष में रखी जाए।
विज्ञापन
एक्सरे कक्ष में रजिस्टर की जांच की गई। जिनके एक्सरे हुए उन मरीजों से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी। प्रसव कक्ष में भर्ती महिलाओं से पूछा कि उपचार के लिए कोई पैसा तो नहीं लिया जाता। मरीजों ने पैसे नहीं लिए जाने की बात कही। ओपीडी में पहुंचकर चिकित्सकों से भी बातचीत की।
उनके साथ डिप्टी सीएमओ डॉ. अंशुमान तिवारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डॉ. राजेश सिंह, डॉ. रामानंद, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी नवल किशोर मौजूद रहे।