{"_id":"682cdc13a63c15c2a4049510","slug":"notice-to-three-for-being-absent-in-the-meeting-jhansi-news-c-132-1-sjhs1002-106246-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बैठक में गैरहाजिर रहने पर तीन को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बैठक में गैरहाजिर रहने पर तीन को नोटिस
विज्ञापन
- एसडीएम ने लेखपालों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। नवीन तहसील सभागार में मंगलवार को राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में तीन लेखपालों की अनुपस्थिति पर उपजिलाधिकारी मोंठ अवनीश कुमार तिवारी ने सख्त रुख अपनाया। बैठक में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहे लेखपालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एसडीएम तिवारी ने बताया कि लगातार आदेशों के बावजूद कुछ लेखपाल अपने कार्यों के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। जिससे शासन की प्राथमिकताओं वाले कार्यों पर असर पड़ रहा है। बैठक में भूमि विवाद, वरासत, नामांतरण, पीएम किसान योजना, अतिक्रमण हटाने, समाधान दिवस की शिकायतों के निस्तारण सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी राजस्वकर्मी अपने क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमण करें और जनता की समस्याओं का समय से समाधान सुनिश्चित करें। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमित उपस्थिति और कार्य निष्पादन में गंभीरता लाना सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारी है।