फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   not power cut in warm

बुंदेलखंड में गर्मियों में नहीं होगी बिजली कटौती: ऊर्जा राज्यमंत्री

Mon, 24 Feb 2020 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
not power cut in warm
अधिकारियों की बैठक लेते प्रदेश ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल।
झांसी। प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल ने रविवार को सर्किट हाउस सभागार में बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने गर्मियों में बुंदेलखंड में बिजली आपूर्ति को लेकर सख्त निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड में बिजली व्यवस्था को सुधारने के प्रयास 30 मार्च तक पूरे कर लिए जाएं।
विज्ञापन

बैठक के दौरान ऊर्जा राज्यमंत्री ने कहा कि गर्मियोें में बुंदेलखंड के शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे बिजली आपूर्ति होनी चाहिए। बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए अभी से अधिकारी प्रयास शुरू कर दें। बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाए जाएं। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर फुं कने की सूचना के बाद कई दिनों तक ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने की शिकायतें मिलती रहती हैं। ट्रांसफार्मर को 72 घंटे में बदल दिया जाए। सौभाग्य योजना के तहत अधिक से अधिक पात्रों को जोड़ा जाए। पात्र लाभार्थियों को चिह्नित करने के लिए सर्वे का काम पूरा किया जाए। इस दौरान लाइनमैन और जेई के साथ अभद्रता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ऊर्जा राज्यमंत्री ने कहा कि जनता की शिकायतों का भी समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। इस दौरान कुसुम योजना, आसान किस्त योजना को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान बिजली विभाग के कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed