फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Not one rupees give burn light from 10 years

दस साल से जला रहे बिजली, एक रुपये भी नहीं दिया बिल

Fri, 11 Jun 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Not one rupees give burn light from 10 years
झांसी। बिजली विभाग ने शहर के ऐसे 2035 उपभोक्ताओं को चिह्नित किया है, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद से अब तक बिजली का बिल नहीं दिया है। इनमें कोई दस साल से बिजली जला रहा है तो कोई आठ साल से। अब इनके खिलाफ अभियान चलाकर बिल की वसूली की जाएगी और जो पैसा देने में आनाकानी करेंगे। उनके कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन

बिजली विभाग में काफी समय से जांच की जा रही थी कि फीडर से बिजली की आपूर्ति जितनी की जा रही है, उसके मुकाबले बिल नहीं आ रहा है। जब इसकी गहराई से पड़ताल की गई तो पता चला कि कई उपभोक्ता ऐसे भी हैं, जिन्होंने कनेक्शन तो ले लिया लेकिन बिजली के बिल का भुगतान एक बार भी नहीं किया है। इसके बाद ऐसे बिजली उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया तो महानगर के अलग- अलग विद्युत वितरण खंड में दो हजार से अधिक उपभोक्ता ऐसे मिल गए। एक खंड में 899 उपभोक्ता और दूसरे खंड में 1136 उपभोक्ताओं का पता लगाया गया। इसमें कुछ उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने दस साल पहले कनेक्शन लिया था तो कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने छह महीने पहले ही बिजली का कनेक्शन लिया है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता डी यादवेंदु ने बताया कि जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद से एक बार भी बिल का भुगतान नहीं किया है। जबकि, बिल दिया गया। ऐसे 2035 उपभोक्ताओं से अब रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed