फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Not knowing the victim of human rights abuse

अधिकारों को न जानने से मानव शोषण का शिकार

Sun, 11 Dec 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Dec 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Not knowing the victim of human rights abuse
sanghosti, jhansi news - फोटो : demo
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर शनिवार को शहर में कई संस्थाओं की ओर से साक्षरता कार्यक्रम, राष्ट्रीय सेमिनार और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान खुद के साथ-साथ दूसरों को भी मानवाधिकारों के प्रति जागरूक करने पर बल दिया गया। 
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बरुआसागर के डॉ. आरपी रिछारिया कॉलेज में विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  सचिव रण विजय प्रताप सिंह ने संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि लोगों को अपने साथ-साथ दूसरों के अधिकारों के प्रति भी जागरूक होना चाहिए। डॉ. नीति शास्त्री, मुकुंद महरोत्रा, ओम प्रकाश रिछारिया ने भी विचार रखे। आर्यकन्या महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में  प्राचार्य डॉ. अंजूदत्त, डॉ. नीता शांडिल्य, पुष्पा वर्मा, कीर्ति त्रिपाठी, प्रिया दुबे, राखी रायकवार ने विचार रखे। श्री गुरुनानक खालसा इंटर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य जीतेंद्र सिंह, सतीश चंद्र शर्मा, अशोक कुमार बिलगैया, कृपाशंकर कुलश्रेष्ठ, महेश शर्मा मौजूद रहे। ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में किया, इसमें बीस लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विनोद यादव, धर्माचार्य हरिओम पाठक मौजूद रहे। मुफ्ती इमरान नदवी, नईम खान, मो. इमरान, अकील खान, इमरान खान, अनवर खान ने रक्तदान किया। 
विज्ञापन


युवा ब्राह्मण महासंघ की गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि  मानवाधिकारों का हनन इसीलिए हो रहा है, क्योंकि हम अधिकारों को नहीं जानते। रवीश त्रिपाठी, रामप्रकाश तिवारी, चंद्रप्रकाश मिश्रा, पुरुषोत्तम बुधौलिया मौजूद रहे। राष्ट्रीय मानवाधिकार फोरम के गुमनावारा कार्यालय में हुई बैठक में मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष पवन रायकवार ने कहा कि कई सालों से मानवाधिकारों का हनन हो रहा है। जिलाध्यक्ष हरीशचंद्र डोंगरे, बृजभूषण लहारिया, राजकिशोर रायकवार, चंद्रशेखर मौजूद रहे। क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ एवं बुंदेलखंड विकास सेना के संयुक्त तत्वावधान में लार्ड महाकलेश्वर इंटर कॉलेज में मानवाधिकार दिवस मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा श्रीगौड़ बाबा सिद्धाश्रम पर गोष्ठी हुई। इस मौके पर आचार्य विनोद चतुर्वेदी, राजकुमार साहू, बृजेश पांडेय, धर्मेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे। परमार्थ समाजसेवी संस्थान एवं चाइल्ड लाइन द्वारा मलिन बस्ती सखीपुरा में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान बिलाल उल हक, हिमांशु विमल मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed