फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Not a single madrasa updated the data on the portal

Jhansi News: एक भी मदरसे ने पोर्टल पर अपडेट नहीं किया डाटा

Sat, 16 Dec 2023 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Not a single madrasa updated the data on the portal
-यू-डायस : 230 मदरसों में पढ़ रहे लगभग 15 हजार विद्यार्थी
विज्ञापन

31 दिसंबर है अंतिम तिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। स्कूल, कॉलेज यहां तक कि मदरसों में पढ़ रहे बच्चों का डाटा यू-डायस पोर्टल पर अपडेट किया जा रहा है। लेकिन मदरसे बच्चों का डाटा अपडेट करने में रुचि ही नहीं ले रहे। मदरसों द्वारा इस सत्र में एक भी विद्यार्थी का डाटा अपडेट नहीं किया है।
अध्ययनरत विद्यार्थियों के डाटा में पारदर्शिता के लिए शिक्षा विभाग ने यू-डायस पोर्टल लांच किया था। गत सत्र में हर विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों का डाटा फीड करवा दिया गया था। लेकिन इस सत्र में उस डाटा को अपडेट किया जाना है। जिसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा हर विद्यालय के एक शिक्षक को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन

जिले में 230 मदरसे संचालित हो रहे हैं, जिसमें लगभग 15 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। लेकिन इनमें से एक भी मदरसे ने अब तक डाटा को अपडेट करने का काम नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय द्वारा कई बार चेतावनी भी दी जा चुकी है। बावजूद इसके एक भी मदरसे ने फीडिंग का काम प्रारंभ नहीं किया है। जबकि फीडिंग के लिए 31 दिसंबर तक का ही समय है।
बीएसए नीलम यादव ने बताया कि मदरसों की डाटा फीडिंग और अपडेटिंग अब तक प्रारंभ नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed