फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Non-interlocking at Lucknow's Amausi: These trains, including Intercity, will remain cancelled.

लखनऊ के अमौसी में नॉन इंटरलॉकिंग: इंटरसिटी समेत यह गाड़ियां रहेगी निरस्त, ट्रेनों का संचालन भी रहेगा प्रभावित

Thu, 02 Oct 2025 06:33 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 02 Oct 2025 06:33 AM IST
सार

6 एवं 7 अक्तूबर को छह गाड़ियां बदले हुए मार्ग से निकाली जाएगी। 8 अक्तूबर को झांसी-लखनऊ आने व जाने वाली ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 10 गाड़ियां बदले हुए समय से लखनऊ से रवाना होंगी। 

विज्ञापन
Non-interlocking at Lucknow's Amausi: These trains, including Intercity, will remain cancelled.
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लखनऊ मंडल के अमौसी यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण लखनऊ इंटरसिटी सहित 8 गाड़ियां निरस्त रहेगी। वहीं, 8 से 12 अक्तूबर तक 10 गाड़ियाें के समय में परिवर्तन कर संचालित किया जाएगा। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 5 अक्तूबर से 13 अक्तूबर तक 24 गाड़ियों का रेग्युलेशन कर संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


8 अक्तूबर को झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस व 9 अक्तूबर को लखनऊ से झांसी आने वाली इंटरसिटी निरस्त रहेगी। इसके अलावा, 8 अक्तूबर को झांसी-लखनऊ आने व जाने वाली ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 10 गाड़ियां बदले हुए समय से लखनऊ से रवाना होंगी। इसमें झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस 12 अक्तूबर को लखनऊ से शाम 4:40 बजे की जगह शाम 7 बजे चलेगी। वहीं, लखनऊ-झांसी पैसेंजर 4:10 बजे की जगह शाम 6.20 बजे चलेगी। वहीं, 24 गाड़ियों का रेग्युलेशन किया गया है। इसमें 5 अक्तूबर को भोपाल-लखनऊ 170 मिनट, 6 एवं 7 अक्तूबर को झांसी-लखनऊ पैसेंजर 70 मिनट व 13 अक्तूबर को 130 मिनट, झांसी-लखनऊ 6 एवं 7 अक्तूबर को 30 मिनट व 13 अक्तूबर को 90 मिनट देरी से चलेगी।
विज्ञापन


वहीं, 6 एवं 7 अक्तूबर को छह गाड़ियां बदले हुए मार्ग से निकाली जाएगी। इसमें 7 अक्तूबर को पुणे-लखनऊ (12103), पनवेल-गोरखपुर (15066), 6 अक्तूबर को यशवंतपुर-गोरखपुर (12592) मार्ग परिवर्तित कर वाया उन्नाव-माखी-बालामऊ होकर लखनऊ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed