फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nomination process remained closed, there was silence in the Collectorate

Jhansi News: बंद रही नामांकन प्रक्रिया, कलक्ट्रेट में रहा सन्नाटा

Sun, 28 Apr 2024 04:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Nomination process remained closed, there was silence in the Collectorate
- कल से गहमागहमी बढ़ने के हैं आसार, प्रशासन की तैयारियां पूरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शनिवार को बंद रहने से कलक्ट्रेट परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। बस कुछ लोग नामांकन संबंधी जानकारियां लेने यहां पहुंचे। सोमवार से गहमागहमी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को कलक्ट्रेट में जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष में शुरू हुई थी। पहले दिन भाजपा, कांग्रेस और चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र लिए थे। शनिवार को बैंकों का अवकाश था। इसके चलते निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नामांकन प्रक्रिया भी बंद रही। रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते यही स्थिति रहने वाली है। सोमवार से गहमागहमी बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उनके नामांकन के दौरान प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहेंगे। जबकि, कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य बृहस्पतिवार को अपना पर्चा भरेंगे।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शनिवार को नामांकन प्रक्रिया बंद रही। सोमवार से सुचारू रूप से नाम निर्देशन पत्र दिए जाएंगे और जमा किए जाएंगे। नामांकन तीन मई तक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed