फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nodal officer will monitor online studies

ऑनलाइन पढ़ाई की नोडल अधिकारी करेंगे मॉनिटरिंग

Wed, 02 Feb 2022 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer will monitor online studies
झांसी। कोरोना के चलते शासन ने विद्यालय 6 फरवरी तक बंद कर दिए हैं। लेकिन ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से बच्चों का पाठ्यक्रम पूर्ण किया जा रहा है। इसी क्रम में शासन ने ऑनलाइन कक्षाओं की मॉनिटरिंग का फैसला किया है। साथ ही माध्यमिक शिक्षा के विद्यार्थियों की पाठ्य सामग्री कक्षा और विषयानुसार यू-ट्यूब पर उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने शासनादेश पर सभी विद्यालय को निर्देशित किया है कि विद्यालय बंद रहने की स्थिति में भी कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएं। ऑनलाइन कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए दो शिक्षकों की टीम बनाकर कक्षाओं में विद्यार्थियों की शत्- प्रतिशत उपस्थिति पर जोर देने के आदेश दिए।
विज्ञापन

सभी माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक विद्यार्थियों की विषयानुसार पाठ्य सामग्री ई-ज्ञान गंगा यू-ट्यूब चैनल पर भी उपलब्ध कराई गई है। जिस पर पाठ्यक्रम के अनुसार प्रत्येक विषय पर वीडियो अपलोड की गई है। जिससे बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थी को सुविधा होगी। डीआईओएस कोमल यादव ने बताया कि ऑनलाइन कक्षाओं की जनपद ही नहीं मंडल स्तर पर मॉनिटरिंग प्रतिदिन की जाएगी। जिसके लिए नोडल अधिकारी आवंटित 50-50 विद्यालय में से किसी भी छात्र-छात्रा से संपर्क कर कक्षा और पढ़ाई के विषय में वार्ता करेंगे। उसी अनुसार जनपद स्तर पर गठित कंट्रोल रूम मॉनिटरिंग सेल को आख्या प्रस्तुत करेंगे। सभी माध्यमिक विद्यालयों को जल्द से जल्द पाठ्यक्रम पूर्ण कर विभाग को सूचित करने के आदेश दिए हैं, जिससे फरवरी अंत तक प्रयोगात्मक परीक्षा और प्री-बोर्ड परीक्षा की तिथि तय कर परीक्षाएं संचालित की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed