फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   NOC wait gadmau jheel khaka try

झांसी: गढ़मऊ झील के विकास का खाका तैयार, एनओसी का इंतजार

Fri, 10 Feb 2023 05:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
NOC wait gadmau jheel khaka try
झांसी। महानगर की गढ़मऊ झील के पर्यटन विकास का खाका तैयार कर लिया गया है। लेकिन सिंचाई विभाग से एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) प्राप्त नहीं होने के कारण विकास कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। मुुख्य विकास अधिकारी ने सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर एनओसी मांगी है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर दूर स्थित 220 एकड़ क्षेत्रफल में फैली गढ़मऊ झील प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। झील के आसपास हरी भरी पहाड़ियां होने के कारण यहां अलग ही नजारा होता है। जिसके चलते हर समय पर्यटकों की भरमार रहती है।
विज्ञापन

झील को पर्यटन के उद्देश्य से विकसित करने के लिए ग्राम विकास विभाग द्वारा योजना बनाई गई थी। जिसके तहत झील में वाटर स्पोर्ट्स, टेंट सिटी, पाथ-वे, पौधरोपण का काम कराया जाना था। लेकिन निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए सिंचाई विभाग से एनओसी नहीं मिल रही है। एनओसी के लिए कई बार पत्राचार किया जा चुका है लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारी मौन हैं। एक बार फिर सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर एनओसी की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़मऊ झील का पर्यटन विकास करने के लिए योजना तैयार की गई है। सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर एनओसी की मांग की गई है। एनओसी प्राप्त होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होते ही पीपीपी मॉडल पर संचालन किया जाएगा।
जुनेद अहमद, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed