{"_id":"5e7f87978ebc3e76991108a4","slug":"no-worry-for-transfarmers-jhansi-news-jhs1634555185","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं होगी ट्रांसफार्मरों की दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं होगी ट्रांसफार्मरों की दिक्कत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। लॉकडाउन के दौरान अगर बिजली गिरने, ओवर लोडिंग या अन्य किसी कारण से बिजली का ट्रांसफार्मर फुंकता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर पहुंचाने के लिए तीन वाहनों की अनुमति जिला प्रशासन से ले ली है।
पिछले 15 दिन में जनपद के अलग- अलग स्थानों पर खराब मौसम के कारण बिजली गिरने, ओवर लोडिंग व अन्य कारणों से 20 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। कई जगह ट्रांसफार्मर दो से तीन दिन में बदले जा सके, इस कारण लोग परेशान रहे। महानगर में कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर बदलने में 24 घंटे से अधिक का वक्त लग गया। मगर अब ऐसा नहीं होगा। बिजली विभाग ने पर्याप्त ट्रांसफार्मरों का इंतजाम कर लिया है। शासन ने शहरी क्षेत्रों में 24 और ग्रामीण में 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने के आदेश दे रखे हैं।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता (वर्कशाप) अनीश कुमार माथुर ने बताया कि ट्रांसफार्मरों की पर्याप्त व्यवस्था है। जनपद में किसी भी स्थान पर ट्रांसफार्मर पहुंचाने के लिए तीन गाड़ियों की अनुमति ले ली गई है।
विज्ञापन
हेल्पलाइन नंबर मददगार
बिजली विभाग का हेल्पलाइन नंबर 1912 उपभोक्ताओं के लिए मददगार साबित हो रहा है। यह नंबर आगरा कंट्रोल रूम से जुड़ा है। इस नंबर पर शिकायत करने पर कनेक्शन नंबर और अन्य जानकारियां दर्ज कर ली जाती हैं। कंट्रोल रूम से शिकायत की जानकारी संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंता और ट्रांसफार्मर स्टोर को दी जाती है। सूचना पर अवर अभियंता ट्रांसफार्मर की जांच करा लेते हैं और खराब होने पर उसे बदलने की कार्रवाई शुरू हो जाती है।