फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   no symptoms found in five new patients.

ना खांसी-जुकाम, ना बुखार फिर भी पांचों कोरोना पॉजिटिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
no symptoms found in five new patients.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
हॉटस्पॉट अंदर ओरछा गेट इलाके में मिले कोरोना वायरस के पांच नए मरीजों में दो साल के मासूम से लेकर 62 वर्ष का वृद्ध तक शामिल है। किसी में भी कोरोना के आम लक्षण नहीं दिखाई देने से डॉक्टर भी हैरान हैं। सभी मरीजों को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है। झांसी में हॉटस्पॉट ओरछा गेट इलाके से शनिवार को कोरोना वायरस के पांच नए मामले सामने आने के बाद जिले में मरीजों की संख्या नौ पहुंच गई है। खास बात ये है कि पांच नए कोरोना मरीजों में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। मरीजों में दो और पांच वर्षीय बच्चे, 30 साल का युवक, 32 वर्षीय महिला और 62 साल का बुजुर्ग शामिल है। चाहे बच्चा हो या बुजुर्ग किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं। सामान्यता कोरोना वायरस के आम लक्षण वायरल से मिलते-जुलते हैं। इसमें खांसी, जुकाम, बुखार, सांस लेने में तकलीफ के अलावा सिर दर्द आदि शामिल हैं। डॉक्टरों का कहना है कि पांचों मरीजों में से किसी को भी कोई तकलीफ नहीं है। इन सभी को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। रिपोर्ट आने तक सभी मरीज अपने-अपने घरों में थे। शनिवार को रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि होने पर सुबह उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। क्षेत्र में पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed