फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   no summer holiday in school

स्कूलों में नहीं होंगी गर्मियों की छुट्टियां, रविवार को भी चल सकती क्लास

Fri, 10 Apr 2020 11:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
no summer holiday in school
no summer holiday in school
झांसी। लॉकडाउन को 17 दिन बीत चुके हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते 14 अप्रैल को भी लॉकडाउन खत्म होने पर संशय है। लॉकडाउन की तिथि और बढ़ती है तो इस बाद स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियां रद हो सकती हैं। वहीं, रविवार को भी विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ अतिरिक्त क्लासेस भी पढ़ाई जा सकती हैं। कई स्कूल संचालकों ने ऐसी योजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी काफी प्रभावित हुई है। लगातार छुट्टियां हो जाने की वजह बच्चे घर पर हैं। हालांकि, कुछ स्कूलों ने ऑनलाइन क्लासेस शुरू की हैं लेकिन इंटरनेट की समस्या इसमें रोड़ा बन रही है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद जब स्कूल खुलेंगे तो शिक्षकों के सामने कोर्स पूरा कराने का काफी दबाव रहेगा। खासकर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अध्ययनरत विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी कराने के लिए रविवार को भी क्लासेस चलाई जा सकती हैं। इसके अलावा अतिरिक्त क्लास भी चलाई जा सकती हैं। इसको लेकर जिले के कई स्कूल संचालकों ने मंथन शुरू कर दिया है। बताया गया कि इस बार स्कूल की गर्मियों की छुट्टियां रद हो सकती हैं। इसी समय में स्कूल बच्चों की पढ़ाई का जो समय निकला है, उसमें पाठ्यक्रम पटरी पर ले आएंगे। ताकि, परीक्षा से पूर्व कोर्स पूरा कराया जा सके और छात्र-छात्राओं को रिवीजन करने का भी मौका मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed