फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   No strictness regarding publicity, personnel reached office without helmet even after order

Jhansi News: प्रचार न सख्ती, आदेश के बाद भी बिना हेलमेट कार्यालय पहुंचे कार्मिक

Fri, 04 Oct 2024 05:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
No strictness regarding publicity, personnel reached office without helmet even after order
फोटो..
विज्ञापन

बिना सीट बेल्ट लगाए सरकारी कार्यालय आने पर भी गैरहाजिर मनाने का है आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी के सरकारी कार्यालयों में पहले की तरह कई कर्मचारी बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहनों से ऑफिस पहुंचे। जबकि शासन ने बिना हेलमेट और सीट बेल्ट लगाए कार्यालय आने पर सरकारी कर्मचारियों को गैरहाजिर मानने का आदेश दिया है।
शासन की ओर से बुधवार से शुरू हुए 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सरकारी विभागों के कार्यालयों में हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने वाले कार्मिकों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सार्वजनिक रूप से विभाग में कर्मचारियों को सचेत करने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाने के लिए भी कहा गया है ताकि, पुनरावृत्ति होने पर कार्यालय में उनका प्रवेश निषेध करने के साथ अनुपस्थित माना जाए। इसके लिए सुरक्षाकर्मियों और सीसीटीवी कैमरे की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पहले दिन आदेश का असर झांसी में देखने को नहीं मिला। कलक्ट्रेट, विकास भवन, सिंचाई विभाग समेत कई सरकारी कार्यालयों में कई कार्मिक बिना हेलमेट पहने ही कार्यालय पहुंचे। इस मामले में एडीएम वरुण कुमार पांडेय का कहना है कि आदेश का सख्ती से पालन कराया जाएगा। उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed