{"_id":"6aa05fd817dbcb9560037356","slug":"no-slide-was-prepared-even-after-a-dengue-patient-was-found-jhansi-news-c-131-1-ltp1029-162763-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही : डेंगू का मरीज मिलने पर भी नहीं बनाई स्लाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही : डेंगू का मरीज मिलने पर भी नहीं बनाई स्लाइड
विज्ञापन
ललितपुर। स्वास्थ्य विभाग बीमारियों की रोकथाम के लिए बड़े दावे करता है। हालांकि, जमीनी हकीकत में निरोधात्मक कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित है। ब्लॉक बार के ग्राम हीरापुर में एक महिला में पांच सितंबर को डेंगू की पुष्टि हुई थी। विभाग को मरीज की सूचना मिलने पर केवल लार्वानाशक दवा का छिड़काव कर औपचारिकता पूरी कर ली गई।
यहां पर न तो आस-पास के घरों में स्क्रीनिंग तक नहीं की गई। ऐसे में न तो बुखार के मरीज चिह्नित हुए और न ही लक्षण वाले व्यक्तियों की बीमारी की स्थिति स्पष्ट करने के लिए स्लाइड बन सकी। डेंगू मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग को गांव में लार्वा नाशक दवा का छिड़काव करना होता है। साथ ही मरीज के घर के आसपास के लोगों की स्वास्थ्य जांच की जाती है। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हीरापुर में डेंगू का मरीज मिलने पर लार्वी साइड दवा का छिड़काव किया गया है। स्लाइड व स्क्रीनिंग न करने की जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी की जाएगी।