फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   no seat remain in train

होली पर वेटिंग टिकट लेने को तैयार मुसाफिर, नहीं बचीं खाली सीटें

Fri, 21 Feb 2020 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
no seat remain in train
no seat remain in train
झांसी। होली पर गोवा और वैष्णोदेवी जाने के लिए अब मुसाफिर वेटिंग का टिकट लेने को भी तैयार हैं। वह इस उम्मीद से टिकट बना रहे हैं कि यात्रा की तिथि आने तक टिकट कंफर्म हो जाएगा।
विज्ञापन

इस बार होली नौ मार्च को है। 10 को खेली जाएगी और 11 को भाई दूज है। ऐसे में लोग बड़ी संख्या में होली पर वैष्णो देवी (जम्मू), तिरुपति, शिरडी के र्साईं बाबा (मनमाड), हरिद्वार आदि तीर्थ स्थानों के अलावा मुंबई, गोवा, शिमला, कुल्लू मनाली आदि पर्यटक स्थलों पर जा रहे हैं। यात्रियों की अधिक मांग के कारण गोवा की तरफ जाने वाली 12780 गोवा एक्सप्रेस व 12618 मंगला एक्सप्रेस में पांच मार्च से 18 मार्च तक सभी श्रेणियों में वेटिंग का टिकट मिल रहा है। इसी तरह तिरुपति की तरफ जाने वाली 12626 केरला एक्सप्रेस में तीन मार्च से 16 मार्च और सप्ताह में तीन दिन चलने वाली 12708 तिरुपति संपर्क क्रांति में चार मार्च व छह मार्च को जाने वाली ट्रेन में जगह नहीं है।
विज्ञापन

आठ मार्च, ग्यारह मार्च, तेरह मार्च को स्लीपर व एसी में कुछ सीटें खाली हैं। साप्ताहिक 12646 स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में तीन, 10, 17, 24 मार्च को सभी श्रेणियों में सीटें उपलब्ध हैं। पुणे की तरफ जाने वाली महत्वपूर्ण ट्रेन झेलम एक्सप्रेस में पांच मार्च से 18 मार्च तक किसी भी श्रेणी में कोई सीट खाली नहीं हैं। इधर, जम्मूतवी की जाने वाली 12919 मालवा एक्सप्रेस, 11077 झेलम एक्सप्रेस, साप्ताहिक 11449 जबलपुर श्री वैष्णो देवी धाम कटरा एक्सप्रेस में तीन मार्च से 18 मार्च तक किसी श्रेणी में जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावधानी हटी तो घटना घटी
झांसी। त्योहार में ट्रेनों में चोर सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में जरा ही असावधानी किसी भी यात्री को भारी पड़ सकती है।
त्योहार के सीजन में विभिन्न शहरों में नौकरी, मजदूरी या अध्ययन कर रहे हजारों लोग अपने घर लौटते हैं। इससे ट्रेनों में भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है। भीड़ में हाथ साफ करने के लिए बदमाश भी सक्रिय हैं। बदमाशों को मालूम है कि त्योहार पर लोग अपने साथ नकदी व कीमती सामान लेकर चलते हैं। इसका भरपूर लाभ बदमाश उठाते हैं। खासकर बदमाशों के निशाने पर जनरल व स्लीपर कोच के यात्री बने हुए हैं। त्योहार के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। इस संबंध में आरपीएफ कमांडेंट उमाकांत तिवारी ने बताया कि ट्रेनों में ज्यादा से ज्यादा स्क्वॉएड बढ़ाए जा रहे हैं। जिन ट्रेनों में स्क्वॉएड चल रहे हैं, उनमें अगर कोई घटना होती है तो इसके लिए जवान जिम्मेदार होंगे। मंडल के सभी प्रभारियों को विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। दिन-रात आकस्मिक चेकिंग के लिए कहा है। प्लेटफार्म ड्यूटी पर रहने वाले जवानों को आदेश दिया है कि वह ट्रेन के प्लेटफार्म पर आते ही एक छोर से दूसरे छोर तक चहलकदमी कर संदिग्धों पर नजर रखें।
सफर के दौरान ये सावधानियां बरतें
----------------------------
- पर्स व रुपये पैंट के पीछे की जेब में न रखें।
- टिकट लेते समय, ट्रेन में चढ़ते वक्त विशेष सावधानी बरतें।
- चलती ट्रेन में दूसरे की बातों में आकर खानपान न खाएं।
- जिस बैग, पर्स या अन्य वस्तु में पैसे रखे हों, उसको इधर-उधर न रखे
- कोच के गेट के पास खड़ा होने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed