{"_id":"570564a74f1c1b7b4ac8191d","slug":"no-purchase-invoice-helmet-chopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट खरीदने पर नहीं कटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट खरीदने पर नहीं कटा चालान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
helmet, jhansi news
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। हेलमेट लगाने के नियम को सख्ती से लागू कराने के लिए बुधवार को इलाइट चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान तुरंत हेलमेट खरीदकर लगाने वालों को छोड़ दिया गया, जबकि नियम न मानने वालों के चालान कर दिए गए।
पुलिस विभाग द्वारा दो पहिया वाहन सवारों की जानमाल की सुरक्षा के मद्देनजर हेलमेट को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को इलाइट चौराहे पर एआरटीओ व टीएसआई सुभाष चंद्र यादव के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट के चल रहे बाइक सवारों को रोककर उनसे हेलमेट खरीदने का आग्रह किया गया।
हेलमेट खरीदने वाले लोगों को छोड़ दिया गया, जबकि जिन बाइक सवारों ने बात नहीं मानी उनका चालान कर दिया गया। अभियान के दौरान सत्रह चालान हेलमेट न पहनने, बारह चालन आवश्यक दस्तावेज न होने व तीन चालन चार पहिया वाहन के किए गए।